न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गाजियाबाद : मोबाइल नंबर बंद हो जाने के बावजूद खाते से उडाए 16 लाख रूपये, ऐसे की प्लानिंग

देश की राजधानी दिल्‍ली से सटे यूपी के गाजियाबाद से धोखाधड़ी का बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Aug 2021 4:43:44

गाजियाबाद : मोबाइल नंबर बंद हो जाने के बावजूद खाते से उडाए 16 लाख रूपये, ऐसे की प्लानिंग

देश की राजधानी दिल्‍ली से सटे यूपी के गाजियाबाद से धोखाधड़ी का बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां, ठगी करने वालों ने बंद पड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर एक शख्स के अकाउंट से 16 लाख रुपये उड़ा लिए। इस मामले में मधुबन बापूधाम पुलिस और साइबर सेल ने 4 ठगों को गिरफ्तार किया है। जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है उनके नाम भानु प्रताप शर्मा, त्रिलोक शर्मा, दीपक और विपिन राठौर हैं। इन लोगों के पास से पुलिस को कई मोबाइल, 20 से अधिक एटीएम, 5 लाख कैश और ठगी की रकम से खरीदी गई आर्टिगा कार बरामद हुई है।

ऐसे दिया धोखाधड़ी को अंजाम

सीओ साइबर सेल अभय कुमार मिश्रा के मुताबिक, ठगी का शिकार होने वाले गौरव गुप्ता मधुबन बापूधाम क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहते हैं। जिस नंबर के चलते उनके साथ यह फ्रॉड हुआ वो कुछ महीनों पहले रिचार्ज नहीं होने के कारण बंद हो गया था। हालाकि, गौरव ने बैंक ऑफ बड़ौदा में नंबर अपडेट कराने की ऐप्लीकेशन दी थी, लेकिन वह अपडेट नहीं हो पाया। फिर कुछ महीने बाद वही नंबर दिल्ली के रहने वाले विपिन राठौर को अलॉट हो गया। जब उसके पास बैंक से जुड़े मैसेज आए तो उसने इसकी जानकारी अपने दोस्‍त भानु को दी, जोकि पहले से ही इस प्रकार के फ्रॉड में माहिर था।

विपिन राठौर की बात सुनने के बाद भानु ने नंबर को चेक किया तो पता चला कि यह नंबर गौरव गुप्‍ता के आधार कार्ड और अकाउंट से लिंक है। इसके बाद भानु ने विपिन के साथ मिलकर फर्जी पेपर तैयार कर ठगी की प्लानिंग शुरू की। यही नहीं, भानु ने अपने साथी को 8 लाख रुपये देने की हामी भर दी।

इसके बाद भानु ने दीपक नाम के शख्स को गौरव गुप्ता का आधार कार्ड डाउनलोड करने का काम दिया। इसके लिए 1 लाख 30 हजार रुपये का सौदा हुआ। वहीं, दीपक ने यूट्यूब पर सिर्फ मोबाइल नंबर के जरिये आधार कार्ड निकालने का तरीका सीखा।

गौरव गुप्ता का आधार कार्ड डाउनलोड कर उसमें विपिन राठौर की फोटो लगा दी। फिर फर्जी डॉक्‍यूमेंट के आधार पर बैंक ऑफ बड़ौदा से गौरव गुप्ता के खाते से जुड़ा नया डेबिट कार्ड जारी करा लिया।

इसके बाद त्रिलोक शर्मा ने डेबिट कार्ड के जरिए गौरव गुप्ता के खाते से नेट बैंकिंग के सहारे 16 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। वहीं, रकम का बंटवारा भी कर लिया। इसके अलावा त्रिलोक शर्मा ने एक पुरानी आर्टिगा कार भी खरीद ली।

वहीं, इस अपने साथ धोखाधड़ी की जानकारी होने पर गौरव गुप्‍ता ने 31 जुलाई को मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस और साइबर सेल कड़ी मशक्‍कत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची, मैनागुड़ी सीट पर बदलाव
बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची, मैनागुड़ी सीट पर बदलाव
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
'धुरंधर 2' : 13वें दिन पहुंची 900 करोड़ के करीब, सुबह 11 बजे तक कमाई 3 करोड़
'धुरंधर 2' : 13वें दिन पहुंची 900 करोड़ के करीब, सुबह 11 बजे तक कमाई 3 करोड़
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
7 साल बाद संजू सैमसन का फीका आगाज, CSK के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
7 साल बाद संजू सैमसन का फीका आगाज, CSK के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त