न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली चुनाव: महाकुंभ में जाकर पाप धो लें, अमित शाह ने केजरीवाल को दी नसीहत

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने भाजपा का संकल्प पत्र 3.0 जारी किया और कहा कि भाजपा के लिए संकल्प पत्र केवल वादे नहीं, बल्कि विश्वास का प्रतीक है

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 25 Jan 2025 4:59:35

दिल्ली चुनाव: महाकुंभ में जाकर पाप धो लें, अमित शाह ने केजरीवाल को दी नसीहत

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने भाजपा का संकल्प पत्र 3.0 जारी किया और कहा कि भाजपा के लिए संकल्प पत्र केवल वादे नहीं, बल्कि विश्वास का प्रतीक है। यह दस्तावेज 1 लाख 8 हजार लोगों के सुझाव और 62 हजार समूहों के विचारों पर आधारित है। इसके बाद शाह ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार झूठे वादों पर चलती है और फिर चुनाव के समय मासूमियत का दिखावा कर जनता से समर्थन मांगती है।

खुद के लिए बनवा लिया शीश महल

अमित शाह ने आगे कहा, "केजरीवाल ने कहा था कि कोई मंत्री सरकारी बंगला नहीं लेंगे, लेकिन उन्होंने खुद बंगला लिया और उसमें शीश महल भी बनवाया। वह करोड़ों रुपये के घर में रह रहे हैं, जिसका जवाब दिल्ली की जनता उनसे मांग रही है। इसके अलावा, शराब घोटाले का आरोप भी शिक्षा मंत्री पर लगा है। केजरीवाल ने सात साल में यमुना को शुद्ध करने का वादा किया था और दिल्लीवासियों से उसमें डुबकी लगाने की बात कही थी। अब दिल्ली की जनता इंतजार कर रही है कि यदि वे यमुना में डुबकी नहीं लगा सकते, तो कम से कम कुम्भ में जाकर डुबकी लगा लें।"

झूठ फैलाना कोई इनसे सीखे

अमित शाह ने कहा, "झूठ फैलाने का काम इनसे सीखा जा सकता है। इन्होंने विज्ञापन में इतना पैसा खर्च किया कि दिल्ली के कूड़े को उठाने का भी पैसा नहीं बचा। चुनावों को प्रभावित करने के लिए गंभीर झूठ फैलाया जा रहा है, जैसे कि अगर भाजपा आई तो सभी योजनाओं को बंद कर दिया जाएगा। इतना बड़ा झूठ सोच भी कैसे सकते हैं? झूठ की राजनीति को अब खत्म करना चाहिए। हर कोई वादा करता है, लेकिन उसे पूरा करने का काम सिर्फ मोदी सरकार ही कर सकती है। प्रदूषण और भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात की गई थी, लेकिन इनके नेता भ्रष्टाचार के मामलों में जेल गए। कूड़ा भी नहीं खत्म किया और आज पूरी दिल्ली कूड़े से परेशान है।"

भाजपा का दिल्ली से वादा:

- दिल्ली में एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वादा।
- 1700 से अधिक अवैध कॉलोनियों के लोगों को मालिकाना हक मिलेगा।
- 1300 दुकानें, जो दिल्ली में सील हैं, उन्हें न्यायिक प्राधिकरण के माध्यम से फिर से खोला जाएगा।
- पाकिस्तानी शरणार्थियों को लीज़ पर दी गई ज़मीन को मालिकाना हक दिया जाएगा।
- साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर यमुना को स्वच्छ करने का वादा, तीन साल में यह कार्य पूरा होगा।
- दिल्ली के युवाओं के लिए 50,000 नौकरियां और 20,000 रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
- 13,000 बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने की योजना, और यमुना को साबरमती रिवर फ्रंट की तरह साफ किया जाएगा। तीन साल बाद केजरीवाल को आमंत्रण दिया जाएगा कि वह भी परिवार के साथ इसमें डुबकी लगाएं।
- 5 साल में दिल्ली की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

घोटालों की लंबी सूची पेश की:

दिल्ली में शिक्षा स्तर गिरता जा रहा है, और अब बच्चे मजबूर होकर प्राइवेट स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं। केजरीवाल ने झूठ के जाल का जाल बिछाया है। दिल्ली में भ्रष्टाचार की स्थिति कभी इतनी खराब नहीं रही, जितना केजरीवाल के शासन में हुआ है। इसके बाद अमित शाह ने घोटालों की सूची पेश की:

- दिल्ली जल बोर्ड घोटाला
- राशन वितरण घोटाला
- डीटीसी घोटाला
- सीसीटीवी घोटाला
- मेडिकल टेस्ट घोटाला

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब