न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में कोरोना की रफ्तार कुछ हद तक काबू में, लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी डरा रहे

दिल्ली में भले ही कोरोना से रोजाना मिलने वाले मरीजों के आंकड़े में गिरावट आई है लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी डरा रहे है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 448 लोगों की मौत हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 May 2021 12:06:13

दिल्ली में कोरोना की रफ्तार कुछ हद तक काबू में, लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी डरा रहे

दिल्ली में भले ही कोरोना से रोजाना मिलने वाले मरीजों के आंकड़े में गिरावट आई है लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी डरा रहे है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 448 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 18,043 नए मरीज मिले। बीते 24 घंटे में 20, 293 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या 89 हजार 592 हो गई है। इस समय दिल्ली में 50, 441 लोग होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं, जबकि बीते 24 घंटों में दिल्ली में कुल 61, 045 सैंपल की कोरोना जांच की गई है, वहीं मृत्यु दर अब 1.44 % पहुंच गई है। अगर पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो वह रविवार से घटने लगा है। सोमवार को भी पॉजिटिविटी रेट 29.56 % था।

बता दें कि दिल्‍ली में बीते रविवार को कोरोना के नए मामले में कमी आई थी, लेकिन मौत का आंकड़ा बीते कुछ दिनों से लगातार 400 के पार रह रहा है। पिछले दो सप्ताह में पहली बार रविवार को पॉ‌जिटिविटी रेट 30% से गिरकर 28.33% पर आ गई थी। लॉकडाउन के बाद ऐसा पहली बार है जब पॉजिटिविटी रेट 30% के नीचे आया। हालांकि, पिछले रविवार को 407 लोगों ने इस संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया।

सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने होम आइसोलेशन प्रणाली को और मजबूत करने के उद्देश्य से दिल्ली सचिवालय में समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को होम आइसोलेशन को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। सीएम अरविंद केजरीवाल ने निर्देश दिए कि दिल्ली में प्रतिदिन हो रहे कोरोना जांच का स्पष्ट रिकॉर्ड रखा जाए। रिकॉर्ड में यह स्पष्ट किया जाए कि कितने लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं और कितने लोग होम आइसोलेशन में घर पर ही अपना इलाज करा रहे हैं।

सीएम ने यह भी निर्देश दिया कि होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे लोगों के पास हर हाल में 24 घंटे के अंदर डॉक्टर की कॉल चली जानी चाहिए, ताकि उनकी काउंसलिंग जल्द शुरू की जा सके। साथ ही जिन मरीजों के पास ऑक्सीमीटर नहीं है उन्हें किट के साथ ऑक्सीमीटर भी तत्काल मुहैया कराया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म