न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटे के साथ मिल पति के 10 टुकड़े किए, फ्रिज में रखा, कई दिन तक आसपास के इलाकों में फेंकते रहे

श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तरह ही पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक महिला ने अपने बेटे संग मिलकर अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर शव के कई टुकड़े करने के बाद उसे ठिकाने लगाने का मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Nov 2022 7:44:44

बेटे के साथ मिल पति के 10 टुकड़े किए, फ्रिज में रखा, कई दिन तक आसपास के इलाकों में फेंकते रहे

श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तरह ही पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक महिला ने अपने बेटे संग मिलकर अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर शव के कई टुकड़े करने के बाद उसे ठिकाने लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस मामले में आरोपी महिला तथा उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित अंजन दास को जून में ही मौत के घाट उतार दिया गया था और उसके 10 टुकड़े कर दिए। इसके बाद उन्हें एक फ्रिज में रखा और कई दिन तक आसपास के इलाकों में उन्हें फेंकते रहे।

पुलिस ने बताया कि अंजन दास (45) की उसकी पत्नी पूनम और सौतेले बेटे दीपक (25) ने 30 मई को हत्या की और शव के 10 टुकड़े किए गए तथा उन्हें एक फ्रिज में रखा। 5 जून को उसके शव के टुकड़े पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में रामलीला मैदान में एक बैग के अंदर मिले थे। अगले कुछ दिनों में उसके पैर, जांघ, खोपड़ी और एक हाथ मिला, जिसके बाद पांडव नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत छिपाने तथा झूठी सूचना देने) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने सोमवार दोपहर इस मामले पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें बताया कि जिसकी हत्या की गई उसका नाम अंजन दास है, जो त्रिलोकपुरी में रहता था। हत्या की आरोपी महिला का नाम पूनम है, वह अंजन की दूसरी पत्नी है। बेटे का नाम दीपक है, जो अंजन का सौतेला बेटा है। मां और बेटे को अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपी पूनम और उसके बेटे दीपक को पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अदालत में पेश किया जहां से दोनों को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इनसे पूछताछ पांडव नगर पुलिस करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त

भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये

क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण

400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई

कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल

अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में

केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी

ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार

मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन

Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती

अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका

राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में

एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ

ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन