न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona Update: दिल्ली में लग सकता है नाइट कर्फ्यू, केजरीवाल सरकार जल्द लेगी फैसला

दिल्ली में संक्रमण दर 5% को पार कर गया है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक 5% से नीचे का पॉजिटिविटी रेट एक सुरक्षित स्तर माना जाता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Apr 2021 9:05:07

Corona Update: दिल्ली में लग सकता है नाइट कर्फ्यू, केजरीवाल सरकार जल्द लेगी फैसला

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली कोरोना की चौथी लहर का सामना कर रही है। दिल्ली में सोमवार को 3,548 नए केस आए। 2,936 मरीज ठीक हुए और 15 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.79 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.54 लाख ठीक हुए हैं और 11 हजार 96 ने जान गंवाई है। अभी 14 हजार 579 का इलाज चल रहा है। बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार अब नाइट कर्फ्यू लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि नाइट कर्फ्यू लगाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। इस पर विस्तार से बातचीत चल रही है। साथ ही कर्फ्यू के समय पर भी विचार किया जा रहा है। नाइट कर्फ्यू का समय रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक का हो सकता है।

दिल्ली में संक्रमण दर 5% को पार कर गया है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक 5% से नीचे का पॉजिटिविटी रेट एक सुरक्षित स्तर माना जाता है, लेकिन दिल्ली में अब 5% से ज्यादा है पॉजिटिविटी रेट है। एक दिसंबर के बाद पहली बार 5% के पार हुआ पॉजिटिविटी रेट। पिछले 24 घंटे में दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 5.54% रहा, 1 दिसंबर को 6.85% था। दिल्ली में रिकवरी रेट 96.22% हो गई है।

दिल्ली में सोमवार को कुल 81,545 लोगों को कोरोना वैक्सीन की टीका लगा। पहली डोज लेने वाले लाभार्थियों की संख्या 70,935 रही, जिनमें से 23,266 लाभार्थी 60 साल से ऊपर के थे और 46,676 लाभार्थी साल 45 से 59 के बीच के रहे। कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने पहुंचे लाभार्थियों की संख्या 10,610 रही।

अब 24 घंटे चलेगा कोरोना टीकाकरण

इस बीच दिल्ली में वैक्सीनेशन में तेज़ी लाने के लिए दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक, सरकारी टीकाकरण केंद्रों में से एक तिहाई केंद्रों पर अब रात 9:00 बजे से लेकर सुबह 9 बजे तक भी वैक्सीन लगाई जा सकेगी। यानि इन सेंटर पर वैक्सीनेशन का काम 24 घंटे चलेगा। अभी तक सभी सरकारी केंद्रों पर 12 घंटे (सुबह 9:00 बजे से लेकर रात के 9:00 बजे तक) ही टीके लगाए जा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक ट्वीट भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘दिल्ली में अब आप किसी भी वक्त कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं। पात्र लोग आगे आएं और वैक्सीन जरूर लगवाएं। दिल्ली में हम सुविधाओं की कोई कमी नहीं होने देंगे।’

24 घंटे में मिले 96 हजार से ज्यादा मरीज

वहीं, पूरे देश की बात करे तो बीते 24 घंटे में 96,563 नए कोरोना मरीज मिले, 50,095 ठीक हुए और 445 ने जान गंवाई। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 7.84 लाख हो गई है। देश में अब तक करीब 1.27 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.17 करोड़ ठीक हुए हैं और 1.65 लाख ने जान गंवाई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। राज्यों में कोरोना की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल की शाम साढ़े 6 बजे मुख्यमंत्रियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग करेंगे। इस दौरान कोरोना के हालात की समीक्षा की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब