न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Coronavirus : दिल्ली में पिछले 24 घंटे में मिले 39 नए कोरोना मरीज, एक की मौत; रिकवरी रेट पहुंची 98.21% पर

दिल्ली में कोरोना फिलहाल काफी हद तक काबू में है। पिछले 24 घंटे में 39 नए मरीज मिले वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। 76 मरीज ठीक भी हुए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Aug 2021 12:08:00

Coronavirus : दिल्ली में पिछले 24 घंटे में मिले 39 नए कोरोना मरीज, एक की मौत; रिकवरी रेट पहुंची  98.21% पर

दिल्ली में कोरोना फिलहाल काफी हद तक काबू में है। पिछले 24 घंटे में 39 नए मरीज मिले वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। 76 मरीज ठीक भी हुए। दिल्ली में संक्रमण दर की बात करे तो यह 0.08% हो गई है। इसके साथ सक्रिय मरीजों की संख्या भी 500 से नीचे यानी इस साल में सबसे कम हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 498 है। होम आइसोलेशन में 178 मरीज हैं। सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.03% है। रिकवरी दर पहली बार बढ़कर 98.21% हो गई है। दिल्ली में अब तक 14,36,800 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है वहीं, 14,11,235 ठीक भी हो चुके है। 24 घंटे में 46,447 टेस्ट हुए जिससे टेस्ट का कुल आंकड़ा 2,42,68,783 हो गया है (RTPCR टेस्ट 37,870 एंटीजन 8577)। कंटेन्मेंट जोन्स की संख्या 271 है और कोरोना डेथ रेट- 1.74% है।

गौरतलब है कि दिल्ली में आज से लॉकडाउन में कुछ और राहत दी गई। दिल्ली के कोरोना के नियमों के पालन के साथ आज से सभी साप्ताहिक बाज़ार पूरी तरह खुल गए। इसके अलावा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए भी स्कूलों को आंशिक रूप से खोल दिए गए है। 10वीं और 12वीं के छात्र अब एडमिशन, काउंसलिंग और बोर्ड परीक्षाओं के प्रैक्टिकल के लिए स्कूल जा सकते हैं। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) लागू किया गया है। इसके तहत चार तरह के अलर्ट लेवल होंगे, जिस इलाके में जब जैसे हालात होंगे उसी तरह का अलर्ट लेवल लागू हो जाएगा और उसी के आधार पर पाबंदियां या छूट लागू की जाएंगी।

जीआरएपी को 9 जुलाई को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंजूरी दी थी। उसमें तीन मापदंडों -- दिल्ली में संक्रमण दर, कुल नये मामले और भरे हुए ऑक्सीजन बेडों के औसत को ध्यान में रखा गया है। योजना में इन मापदंडों के विस्तृत विश्लेषण के बाद चार रंगों- पीला, अंबर, नारंगी और लाल के अलर्ट और उनके जरूरी मापदंडों की सिफारिश की गयी है।

DDMA के आदेश में कहा गया है, 'मान्य/प्रतिबंधित/ सीमित गतिविधियां श्रेणीबद्ध कार्रवाई कार्ययोजना के निर्धारित अलर्ट के स्तर के अनुसार होगी और तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक क्रियान्वयन के लिए होगी।'

उसमें कहा गया है, 'जैसे ही कोई मापदंड अलर्ट के निर्धारित स्तर पर पहुंच जाता है तो अलर्ट आदेश जारी किया जाएगा तथा ऐसे स्तर पर मान्य/प्रतिबंधित/ सीमित गतिविधियां स्वत: ही क्रियाशील हो जाएंगी।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक