Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में लगाया गया एक हफ्ते का लॉकडाउन, रियायत और पाबंदियों को लेकर जारी हुई गाइडलाइन

कोरोना वायरस का प्रकोप राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में थमने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Apr 2021 1:59:30

दिल्ली में लगाया गया एक हफ्ते का लॉकडाउन, रियायत और पाबंदियों को लेकर जारी हुई गाइडलाइन

कोरोना वायरस का प्रकोप राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में थमने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली में बढ़ते संक्रमण के चलते मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक की। इस बैठक में 6 दिन का पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया। यह लॉकडाउन आज रात से लेकर अगले सोमवार 26 अप्रैल की सुबह तक लागू रहेगा। लॉकडाउन के दौरान केवल इमरजेंसी के दौरान लोगों को छूट मिलेगी। केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली में चौथी लहर आई है। तीसरी लहर में रोजाना साढ़े आठ हजार मामले आ रहे थे। दुनिया के कई बड़े शहरों में छह हजार मामलों में हेल्थ सिस्टम चरमरा गया था। अब चौथी लहर में दिल्ली में रोजाना 25 हजार केस आ रहे हैं तो हमारा हेल्थ सिस्टम तनाव में आ गया है। यह अपनी सीमा पर पहुंच गया है। इसके बाद कठोर कदम नहीं उठाए गए तो सिस्टम चरमरा जाएगा। कल एक अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो गई। वहां बड़ा हादसा होते-होते बचा।'
जारी हुई गाइडलाइन

- भारत सरकार के अधिकारियों और पीएसयू में काम करने वाले कर्मचारियों को वैध आईकार्ड पर आने-जाने की छूट दी जाएगी।

- दिल्‍ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी ऑटोनोमस बॉडीज/कॉरपोरेशन इस अवधि में बंद रहेंगे।

- आवश्‍यक सेवाएं जैसे स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं से जुड़े संस्‍थान, दवा की दुकानें, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन, सिविल डिफेंस आदि को छूट रहेगी।

- दिल्‍ली मेट्रो, ऑटो और बस सेवा पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

- दिल्‍ली सरकार के सभी विभगों के प्रमुखों को ऑफिस जाने की छूट रहेगी। जरूरत पड़ने पर वे अन्‍य कर्मचारियों को भी बुला सकेंगे, ताकि जरूरी सेवाएं प्रभावित न हों। आवागमन के दौरान इन्‍हें आईकार्ड दिखाना होगा।

- सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट समेत अन्‍य अदालत से जुड़े न्‍यायिक कर्मचारियों को सर्विस आईकार्ड, फोटो एंट्री पास, कोर्ट एडमिनिस्‍ट्रेशन की ओर से जारी परमिशन लेटर आदि दिखाने पर छूट दी जाएगी।

- गर्भवती महिलाओं, मरीजों और उनके अटेंडेंट को वैलिड आईकार्ड या डॉक्‍टर की पर्ची दिखाने पर छूट प्रदान की जाएगी। - कोरोना का टीका लेने जा रहे लोगों को वैध दस्‍तावेज दिखाने पर आने-जाने में छूट दी जाएगी।

- एयरपोर्ट, रेलवे स्‍टेशन या फिर बस अड्डे से आने वाले लोगों को वैध टिकट दिखाने पर आने-जाने की छूट प्रदान की जाएगी।

- अनेके देशों के राजनयिकों के कार्यालयों में काम करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को आईकार्ड दिखाने पर पाबंदी से राहत दी जाएगी।

- इलेक्‍ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में कार्यरत पत्रकारों को वैध आईकार्ड दिखाने पर लॉकडाउन के सख्‍त प्रावधानों से छूट प्रदान की जाएगी।

- परीक्षा देने वाले छात्रों और परीक्षा में ड्यूटी निभाने वाले स्‍टाफ को भी वैध आईकार्ड पर छूट प्रदान की जाएगी।

बता दे, दिल्ली में कोरोना के एक दिन में सबसे अधिक 25,462 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमण की दर बढ़कर 29.74% हो गई। संक्रमण की दर 29.74% होने का मतलब है कि दिल्ली में लगभग प्रत्येक तीसरा सैंपल कोरोना पॉजिटिव निकला है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई। इस बीच दिल्ली में 161 और मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हजार 121 हो गई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले 24 घंटों में राजधानी में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 74 हजार 941 हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका