न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्‍ली में आज आ सकते हैं 14000 कोरोना केस, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा - अभी लॉकडाउन की जरूरत नहीं

दिल्ली में जिस रफ़्तार से कोरोना के मामले बढ़ रहे है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आज गुरुवार को करीब 14000 केस सामने आ सकते हैं। पॉजिटिविटी रेट 14% पहुंच सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Jan 2022 1:29:31

दिल्‍ली में आज आ सकते हैं 14000 कोरोना केस, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा - अभी लॉकडाउन की जरूरत नहीं

दिल्‍ली में कोरोना के डेल्टा और ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10 हजार 665 नए केस सामने आए, जो पिछले साल 12 मई के बाद से एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं। वहीं, संक्रमण दर बढ़कर 11.88% हो गई है। दिल्‍ली स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 महामारी से 8 मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 25 हजार 121 हो गई। दिल्ली में अब तक संक्रमण के कुल 14,74,366 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में मंगलवार को संक्रमण के 5,481 मामले सामने आए थे, जो बुधवार के मामलों की तुलना में लगभग आधे थे। दिल्ली में जिस रफ़्तार से कोरोना के मामले बढ़ रहे है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आज गुरुवार को करीब 14000 केस सामने आ सकते हैं। पॉजिटिविटी रेट 14% पहुंच सकता है।

इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि देश की राजधानी होते हुए दिल्ली ने सबसे पहले सबसे ज्‍यादा प्रतिबंध लगा दिए हैं, ऐसा लगता नहीं है कि अभी लॉकडाउन की जरूरत है। जैन ने कहा कि अब तक दिल्‍ली में ओमिक्रॉन के 465 केस हैं, लेकिन किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

दिल्‍ली सरकार ने अपने अस्‍पतालों में कोविड बेड्स की संख्‍या 3,316 से बढ़ाकर 4,350 कर दी है। इस वक्‍त इंदिरा गांधी अस्‍पताल में सबसे अधिक 1500 बेड उपलब्‍ध हैं। इससे पहले 1181 कोविड बेड थे। इसके अलावा लोक नायक अस्‍पताल, गुरु तेग बहादुर अस्‍पताल, बुराड़ी अस्‍पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्‍पताल, अंबेडकर अस्‍पताल, डीडीयू अस्‍पताल, डीसीबी अस्‍पताल और डॉक्‍टर बाबासाहेब अंबेडकर अस्‍पताल में बेड बढ़ाए गए हैं। फिलहाल दिल्‍ली सरकार के अस्‍पतालों 708 कोरोना से संक्रमित मरीज भर्ती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक