न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैं भगत सिंह का शिष्य, लोग मुझे आतंकी बनाने में लगे हैं : अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रिमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वो भगवत सिंह के शिष्य हैं और जिस तरह अंग्रेजों ने उन्हें आंतकी कहा था ठीक वैसा ही उनके साथ भी सभी राजनीति दल कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Feb 2022 3:41:31

मैं भगत सिंह का शिष्य, लोग मुझे आतंकी बनाने में लगे हैं : अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रिमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वो भगवत सिंह के शिष्य हैं और जिस तरह अंग्रेजों ने उन्हें आंतकी कहा था ठीक वैसा ही उनके साथ भी सभी राजनीति दल कर रहे हैं। केजरीवाल ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए कहा, '100 साल पहले, भगत सिंह को अंग्रेजों ने आतंकवादी कहा था और मैं उनका कट्टर अनुयायी हूं। आज इतिहास खुद को दोहरा रहा है। भगत सिंह के शिष्य को आतंकवादी बनाने के लिए इन सभी भ्रष्ट लोगों ने मिलकर काम किया है, लेकिन लोग सच्चाई जानते हैं'

उन्हें लोग फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो भगवत सिंह के शिष्य हैं और जिस तरह अंग्रेजों ने उन्हें आंतकी कहा था ठीक वैसा ही उनके साथ भी सभी राजनीति दल कर रहे हैं। बता दें कि केजरीवाल की ये टिपण्णी कुमार विश्वास के उन आरोपों के बाद आई है जिसमें उन्हें आतंकियों का समर्थक कहा गया है।

केजरीवाल ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए कहा, '100 साल पहले, भगत सिंह को अंग्रेजों ने आतंकवादी कहा था और मैं उनका कट्टर अनुयायी हूं। आज इतिहास खुद को दोहरा रहा है। भगत सिंह के शिष्य को आतंकवादी बनाने के लिए इन सभी भ्रष्ट लोगों ने मिलकर काम किया है, लेकिन लोग सच्चाई जानते हैं'।

केजरीवाल ने कहा कि मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि मैं 10 साल से भारत के 2 टुकड़े करने का प्लान बना रहा हूं। उसमें से एक टुकड़े का मैं प्रधानमंत्री बनना चाहता हूं। यह यकीन करने वाली बात है क्या? केजरीवाल ने इसे बकवास करार दिया। उन्होंने कहा कि इन 10 वर्षों में कांग्रेस की सरकार रही और 7 साल से भाजपा की सरकार है और इतना बड़ा आतंकवादी प्लानिंग कर रहा है तो क्या यह सरकारें सो रहीं थी। पीएम नरेंद्र मोदी सो रहे थे। कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

बता दे, कुमार विश्वास ने दावा किया था कि एक बार केजरीवाल ने उनसे कहा था कि अगर वह पंजाब के CM नहीं बने तो आजाद देश (खालिस्तान) के PM बनेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि पहले राहुल गांधी ने यह बात कही। फिर पीएम नरेंद्र मोदी, प्रियंका गांधी और अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने इसे दोहराया। राहुल गांधी को कोई सीरियसली नहीं लेता लेकिन मोदी भी उन्हें गंभीरता से ले रहे हैं। इसका क्या मतलब है?। राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस ने पंजाब में 5 साल सरकार चलाई। अब वह केजरीवाल को आतंकवादी कहकर वोट मांग रहे हैं। इसका मतलब कोई काम नहीं किया। काम किया होता तो वह गिनवाते।

आम आदमी पार्टी के फाउंडिंग मेंबर रहे कुमार विश्वास पर कल पंजाब सहप्रभारी राघव चड्‌ढा ने प्रोपोगंडा करने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद नाराज कुमार ने अरविंद केजरीवाल को सीधा चैलेंज कर दिया। विश्वास ने गुरुवार को कहा, 'अगर औकात है तो आप (केजरीवाल) भी सामान (सबूत) लेकर आइए और हम भी अपने सामान (सबूत) पेश करते हैं। देश को पता चले कि तुम क्या कहते थे, क्या सुनते थे, तुम्हारे मैसेज क्या हैं, तुमने क्या बोला है। पता तो चले इस देश को। आ जाएं एक दिन। किसी भी चैनल पर आ जाएं या किसी भी चौराहे पर।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका