Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

DC vs RCB : अंकतालिका में टॉप पर पहुंच जाएगी आज जीतने वाली टीम, दोनों की स्थिति बेहद मजबूत

दोनों टीम मजबूत स्थिति में हैं जहां दोनों ने सीजन में 5 में से 4 मैच जीते हैं। आज के मैच में जो भी टीम जीतेगी वह अंकतालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Apr 2021 12:45:49

DC vs RCB : अंकतालिका में टॉप पर पहुंच जाएगी आज जीतने वाली टीम, दोनों की स्थिति बेहद मजबूत

आज IPL 2021 सीजन के 22वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना हैं। दोनों टीम मजबूत स्थिति में हैं जहां दोनों ने सीजन में 5 में से 4 मैच जीते हैं। आज के मैच में जो भी टीम जीतेगी वह अंकतालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त करेगी। रिकॉर्ड की बात की जाए, तो बेंगलुरु टीम ऑन-पेपर दिल्ली से मजबूत दिख रही है। दोनों के बीच अब तक कुल 26 मैच हुए हैं। इसमें से RCB ने 15 और DC ने 11 मैच जीते हैं। हालांकि, पिछले 5 मैच की बात की जाए, तो दिल्ली ने बेंगलुरु को लगातार 4 मैच में हराया है। विराट की टीम पिछली बार 2018 में दिल्ली के खिलाफ जीत पाई थी। दोनों टीमें इस सीजन में अहमदाबाद में अपना पहला मैच खेलेंगी।

कोरोना की वजह से दोनों टीम के कुछ खिलाड़ी घर लौटे

भारत में कोरोना के फैले जाल का असर इन दोनों टीमों पर भी पड़ा है। दोनों टीम के कुछ अहम खिलाड़ी बायो-बबल छोड़कर अपने-अपने घर वापस लौट चुके हैं। इसमें RCB के एडम जम्पा और केन रिचर्ड्सन और दिल्ली के मुख्य स्पिनर रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। दोनों टीमों का मेन स्ट्रेंथ उनकी ओपनिंग जोड़ी है। दिल्ली के लिए शिखर धवन और शॉ, जबकि बेंगलुरु के लिए विराट और देवदत्त पडिक्कल टॉप फॉर्म में हैं।
हर्षल को देना होगा सपॉर्ट

आरसीबी को चेन्नई के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर में हर्षल पटेल की धुनाई को भी भूलना होगा। रविंद्र जाडेजा ने उनके आखिरी ओवर में 37 रन बनाकर मैच का नक्शा बदल दिया जबकि हर्षल इससे पहले आरसीबी के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे हैं। टीम मैनेजमेंट उनके साथ रहेगी तो हर्षल जोरदार वापसी कर सकते हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और काइल जेमीसन को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा जबकि स्पिनर युजवेंद्र चहल और सुंदर से किफायती गेंदबाजी की उम्मीद होगी।

दिल्ली का मजबूत बैटिंग लाइनअप

दिल्ली के लिए ओपनर और टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बना चुके शिखर धवन (259 रन) अपनी शानदार लय बरकरार रखना चाहेंगे। साथी ओपनर पृथ्वी साव (166 रन) की कोशिश भी बड़ी पारी खेलने की होगी। दिल्ली के पास मजबूत मिडल ऑर्डर है जिसमें कप्तान ऋषभ पंत (125), ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस और वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमायर हैं जो अपना दिन होने पर मैच विनर साबित हो सकते हैं। पंत और स्मिथ पर पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी होगी। CSK के खिलाफ पिछले मैच में हारी RCB टीम

बेंगलुरु टीम की बात करें, तो पहले 4 मैच में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और एकतरफा अंदाज में मैच जीते। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में टीम हर डिपार्टमेंट में फेल रही। नतीजा यह हुआ कि RCB को 69 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। टीम इस मैच को भुलाकर दिल्ली के खिलाफ फिर से जीत के लय में लौटना चाहेगी।

पूरे रंग में आरसीबी

ऑस्ट्रेलिया के महंगे खिलाड़ी मैक्सवेल ने अपनी कीमत को सही साबित करते हुए कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। आरसीबी को चेन्नई के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर में हर्षल पटेल की धुनाई को भी भूलना होगा। रविंद्र जडेजा ने उनके आखिरी ओवर में 37 रन बनाकर मैच का नक्शा बदल दिया जबकि हर्षल इससे पहले आरसीबी के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और काइल जैमीसन को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा जबकि स्पिनर युजवेंद्र चहल और सुंदर से किफायती गेंदबाजी की उम्मीद होगी। आरसीबी नवदीप सैनी या डैन क्रिस्टियन की जगह बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद को उतार सकती है।

पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद का मोटेरा स्टेडियम बैटिंग फ्रैंडली रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच हुए 5 टी-20 की 10 में से 8 पारियों में 150+ का स्कोर बना। इससे कम के स्कोर को डिफेंड करना यहां पर मुश्किल हो सकता है। इस सीरीज में टॉप-4 हाईएस्ट विकेट टेकर तेज गेंदबाज थे। पंजाब और कोलकाता के बीच हुए पिछले मैच में भी दोनों पारी में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिली। टॉस जीतने वाली टीम बाद में बैटिंग करना चाहेगी। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 38 डिग्री सेल्सियन के आसपास रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका