न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: भाजपा का शपथ ग्रहण समारोह, पूर्व CM केजरीवाल और निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी के साथ कांग्रेस को भेजा न्यौता

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शपथ ग्रहण समारोह को लेकर एक पोस्टर साझा किया है। इसके जरिए दिल्ली वालों से ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ का साक्षी बनने की अपील की गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 19 Feb 2025 1:02:42

दिल्ली: भाजपा का शपथ ग्रहण समारोह, पूर्व CM केजरीवाल और निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी के साथ कांग्रेस को भेजा न्यौता

नई दिल्ली । 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता भारतीय जनता पार्टी सत्तारूढ़ होने जा रही है। हाल ही मे सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त देते हुए 70 सदस्यीय सदन की 48 सीटों पर जबरदस्त बढ़त प्राप्त करते हुए विजयश्री हासिल की। पिछले 10 साल से दिल्ली के सिंहासन पर आम आदमी पार्टी विराजमान थी, जिसे जनता ने सिंहासन विहीन कर दिया। 70 सदस्यीय विधानसभा में इस बार आम आदमी पार्टी को 22 सीटें प्राप्त हुई, जबकि पिछली बार उसने 67 सीटों पर कब्जा किया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शपथ ग्रहण समारोह को लेकर एक पोस्टर साझा किया है। इसके जरिए दिल्ली वालों से ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ का साक्षी बनने की अपील की गई है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी और दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देविंदर यादव को शपथग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया गया है। पोस्टर में बताया गया है कि दिल्ली के रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा।

भाजपा ने अपने पोस्टर में कहा है कि दिल्ली की प्रगति का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ के साथ ही हम सभी मिलकर दिल्ली में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होंगे। आइए रामलीला मैदान में इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारी जोरों पर है। जानकारी के मुताबिक इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित पार्टी के सभी शीर्ष नेता शामिल होंगे।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी भी सुरक्षा में तैनात होंगे। इसके अलावा, सुरक्षा बैरिकेड्स भी लगाए जाएंगे। रामलीला मैदान में वीआईपी लोगों की एंट्री के लिए चार गेट बनाए गए हैं। इन पर मेटल डिटेक्टर भी लगाए जा रहे हैं।

वहीं, दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था भी बदली रहेगी। कार्यक्रम में यातायात को नियंत्रित करने के लिए कुछ मार्गों में परिवर्तन किए गए हैं। इस संबंध में यातायात पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है।

शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों की 10 से अधिक कंपनियों को तैनात किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'

दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट

'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी

गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम

'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल

महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग

फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह

राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!

Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट

डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम

प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता

एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'

मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'

FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म