न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: विपक्ष के नेता का नाम तय करने के लिए आज आप विधायक दल की बैठक, आतिशी सबसे आगे

आम आदमी पार्टी (आप) रविवार दोपहर को दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता के नाम को अंतिम रूप देने के लिए अपने विधायक दल के सदस्यों के साथ बैठक करेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 23 Feb 2025 2:07:40

दिल्ली: विपक्ष के नेता का नाम तय करने के लिए आज आप विधायक दल की बैठक, आतिशी सबसे आगे

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) रविवार दोपहर को दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता के नाम को अंतिम रूप देने के लिए अपने विधायक दल के सदस्यों के साथ बैठक करेगी। विधायक दल विधानसभा के पहले सत्र में उठाए जाने वाले एजेंडे पर भी चर्चा करेगा। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता को लेकर फैसला लिया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, यह बैठक राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी मुख्यालय 1, पंडित रविशंकर शुक्ल लेन में होगी और सदस्य विपक्ष के नेता के बारे में फैसला करेंगे। पूर्व सीएम आतिशी अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में विपक्ष के नेता पद की दौड़ में सबसे आगे हैं, जो चुनाव में नई दिल्ली विधानसभा सीट हार गए थे।

24 फरवरी से विधानसभा सत्र


गौरतलब है कि विधानसभा सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा, जहां विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के नेता विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है, जबकि अरविंदर सिंह लवली को इस बीच प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। सत्र के दूसरे दिन 25 फरवरी को सरकार नियंत्रक महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पेश करेगी, जिसमें कथित तौर पर पूर्ववर्ती आप द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का ब्यौरा दिया गया है।

भाजपा विधायक हरीश खुराना ने कहा कि रिपोर्ट पेश होने से "कई चीजें सामने आएंगी", चाहे वह आबकारी नीति में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का ब्यौरा हो, पूर्व सीएम के आवास (जिसे भाजपा ने शीश महल करार दिया है) का जीर्णोद्धार हो या शिक्षा नीतियों का।

खुराना ने रविवार को कहा, "रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी और कई चीजें सामने आएंगी। मुझे लगता है कि सीएजी रिपोर्ट में सच्चाई सामने आएगी। चाहे वह शिक्षा हो, शराब हो या शीश महल हो, ऐसे कई मुद्दे सदन में उठाए जाएंगे।"

वहीं, शनिवार को 'आप' ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें अधिकारियों के विभागों के बारे में पता नहीं है तो सरकार कैसे चलाएंगी!

आप ने एक्स पर मुख्यमंत्री की पोस्ट शेयर की, जिसमें बताया गया कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। आप ने कहा कि सीएम गुप्ता ने दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों को पीडब्ल्यूडी अधिकारी बताया और अब उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी है।

पूर्व सीएम आतिशी ने शनिवार को दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर कहा, "भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक 20 फरवरी को हुई थी, लेकिन महिलाओं के लिए 2,500 रुपये प्रति माह की योजना पारित नहीं हुई। दिल्ली की माताओं और बहनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा किया था और अब वे ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।"

आतिशी ने अपने पत्र में लिखा है, "आप विधायक दल आपसे मिलना चाहता है और इस मुद्दे पर चर्चा करना चाहता है।"

बता दें, नई 70 सदस्यीय विधानसभा की पहली बैठक अध्यक्ष के चुनाव और नव नियुक्त विधायकों को शपथ दिलाने के लिए 24 फरवरी से शुरू होगी। तीन दिवसीय विशेष सत्र के दौरान कैग रिपोर्ट सदन के पटल पर रखे जाने की उम्मीद है।

वहीं, तीन बार के विधायक और तीन बार पार्षद रहे विजेंद्र गुप्ता को भाजपा ने अगला विधानसभा अध्यक्ष नामित किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मंत्रिमंडल ने अपनी पहली बैठक में विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र 24, 25 और 27 फरवरी को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका