न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखण्ड: दोस्त को कार देना एक युवक को पड़ा महंगा, अब नहीं लौटा रहा; DIG और SSP से की शिकायत

उत्तराखण्ड के देहरादून से बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां, दोस्त को एक हफ्ते के लिए कार देना एक युवक को महंगा पड़ गया। दोस्त अब कार नहीं लौटा रहा है। साथ ही मांगने पर धमकी भी दे रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Dec 2021 3:09:32

उत्तराखण्ड: दोस्त को कार देना एक युवक को पड़ा महंगा, अब नहीं लौटा रहा; DIG और SSP से की शिकायत

उत्तराखण्ड के देहरादून से बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां, दोस्त को एक हफ्ते के लिए कार देना एक युवक को महंगा पड़ गया। दोस्त अब कार नहीं लौटा रहा है। साथ ही मांगने पर धमकी भी दे रहा है। पीड़ित युवक ने पटेलनगर कोतवाली पुलिस में शिकायत भी की लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं करने की बात भी सामने आ रही है। इसके बाद पीड़ित ने डीआइजी और एसएसपी से शिकायत की है।

पेशे से इलेक्ट्रिशियन टीएचडीसी कालोनी देहराखास निवासी विपिन कुमार ने डीजीपी को शिकायत दी है। जिसके अनुसार उसकी दोस्ती पड़ोस में किराये पर रह रहे युवक अभिजीत चौधरी व सतेंद्र थी। अभिजीत पटेलनगर के एक भाजपा नेता का रिश्तेदार बताया जाता है। आरोप है कि इसी वर्ष आठ जनवरी को विपिन के पास अभिजीत पहुंचा और जरूरी काम की बात कहकर एक हफ्ते के लिए विपिन की नई हुंडई वैन्यू कार ले गया। एक हफ्ते बाद जब विपिन ने कार मांगी तो वह आनाकानी करने लगा। आरोप है कि उसके बाद से अभिजीत व उसके साथी लगातार दबंगई दिखाकर कार देने से इन्कार कर रहे और धमका रहे हैं। इस मामले को लेकर विपिन ने कई दफा कोतवाली पटेलनगर में शिकायत दी। लेकिन, पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की। इसके बाद विपिन ने एसएसपी व डीआइजी को भी शिकायत दी, जिस पर दोनों अधिकारी ने कोतवाली पटेलनगर पुलिस को कार्रवाई करने को कहा, लेकिन पुलिस ने तब भी कार्रवाई नहीं की।

बता दे, इससे पहले करीब डेढ़ वर्ष पूर्व विपिन का मोबाइल अभिजीत ने खरीदने की बात कहते हुए ले लिया और कीमत कुछ दिन में अदा करने की बात कही। लेकिन, पैसे नहीं दिए। विपिन बार-बार मोबाइल के पैसे मांगता रहा। लेकिन, वह हर बार टालता रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?