पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। दीप सिद्धू अपनी अमेरिकी महिला मित्र के साथ दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। यह हादसा हरियाणा में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे पर पिपली टोल नाके के पास हुआ। दरअसल, उनकी गाड़ी एक ट्रक में जा टकराई। बता दें कि हादसा इतना जबर्दस्त था कि दीप सिद्धू की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी की स्पीड इतनी थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
![Deep Sidhu Accident: ट्रक से टकराकर स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें deep sidhu latest news,deep sidhu death,deep sidhu movies,deep sidhu song,deep sidhu farmer protest]()
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि स्कॉर्पियो चलाते समय अचानक दीप सिद्धू को वहां खड़ा ट्राला दिखा। उन्होंने गाड़ी घुमाने की कोशिश की ताकि ट्राले से टक्कर ना हो लेकिन उनकी गाड़ी ड्राइवर साइड से ट्राले के पीछे जा घुसी। दीप सिद्धू खुद गाड़ी चला रहे थे, इसलिए उनकी हादसे के वक्त ही मौत हो गई।
![Deep Sidhu Accident: ट्रक से टकराकर स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें deep sidhu latest news,deep sidhu death,deep sidhu movies,deep sidhu song,deep sidhu farmer protest]()
बता दें कि हादसे के वक्त उनकी NRI फ्रेंड रीना राय भी स्कॉर्पियों में ही सवार थीं। लेकिन गनीमत रही कि वह बच गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।