न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश में घटता संक्रमण, किसी भी जिले की पॉजिटिविटी दर 5% से अधिक नहीं

मध्य प्रदेश में कोरोना को लेकर हालात अब सुधरने लगे है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 3 जिलों अलीराजपुर, झाबुआ और कटनी में कोरोना का कोई नया केस नहीं आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Jun 2021 10:16:00

मध्य प्रदेश में घटता संक्रमण, किसी भी जिले की पॉजिटिविटी दर 5% से अधिक नहीं

मध्य प्रदेश में कोरोना को लेकर हालात अब सुधरने लगे है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 3 जिलों अलीराजपुर, झाबुआ और कटनी में कोरोना का कोई नया केस नहीं आया है। चार जिलों भिंड, मंडला, सिंगरौली और टीकमगढ़ में केवल एक-एक नए केस मिला है। प्रदेश के 3 जिलों इंदौर, भोपाल तथा जबलपुर में ही कोरोना के 20 से अधिक नए केस आए हैं। इंदौर में 287, भोपाल में 183, जबलपुर में 71 केस आए हैं। बता दे, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 846 नए केस सामने आए हैं। जबकि, 3746 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद एमपी में इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या घटकर 14 हजार 186 हो गई है।

प्रदेश की साप्ताहिक औसत पॉजिटिविटी दर 1.7% और आज की पॉजिटिविटी दर 1.1% है। वहीं, प्रदेश के 30 जिलों में साप्ताहिक औसत पॉजिटिविटी 1% से कम है।

22 जिलों में साप्ताहिक औसत पॉजिटिविटी दर 1% से 5% तक है।

सभी 52 जिलों की साप्ताहिक औसत पॉजिटिविटी दर 5% से कम है।

इंदौर की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 4.9%, भोपाल की 3.8%, जबलपुर की 1.8%, ग्वालियर की 1.4% तथा रतलाम की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.1% है।

कोई भी जिला रेड जों में नहीं

संक्रमण के लिहाज से अब प्रदेश का कोई भी जिला रेड जोन में नहीं है। किसी भी जिले की पॉजिटिविटी दर 5% से अधिक नहीं है। सीएम शिवराज ने कहा है कि प्रदेश कोरोना संक्रमण से तेजी से बाहर निकल रहा है। जल्द ही प्रदेश को पूरी तरह से कोरोना संक्रमण मुक्त किए जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

वैक्सीनेशन को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना की तीसरी संभावित लहर से पहले वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने फैसला लिया है कि जिन पैरेंट्स के बच्चे 12 साल या उससे कम उम्र के है उनको प्राथमिकता के आधार पर कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया है, लेकिन तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। हमने तीसरी लहर के मुकाबले के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभी भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि तीसरी लहर बच्चों के लिए घातक साबित हो सकती है ऐसे में हमने फैसला लिया है कि जिन माता-पिता के बच्चों की उम्र 12 साल से कम है उनको टीकाकरण में हम प्राथमिकता देंगे। अगर किसी बच्चे को संक्रमण हुआ तो उसके साथ माता या पिता का रहना बेहद जरुरी हो जाता है। इसलिए उनका टीकाकरण हो जाएगा तो वह संक्रमण से मुक्त रहेंगे और अपने बच्चों की सही देखभाल कर सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?