सोशल मीडिया पर वाइरल यह विडीओ भोपाल के बैरसिया में एक भाजपा नेत्री द्वारा संचालित गौशाला का बताया जा रहा है।
जिसमें सेकडो गायों की मौत , कुएँ में सेकडो मृत गाये बतायी जदिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर बोला हमला
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गौशाला में हुई गायों की मौत के बाद बीजेपी पर हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि गौशाला का संचालन करने वाली निर्मला शांडिल्य बीजेपी की नेता हैं।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि बैरसिया भोपाल जिले में कई वर्षों से भाजपा नेता शांडिल्य द्वारा संचालित गौशाला में गाय की हड्डी व चमड़े का व्यापार चला हुआ था। आज लगभग 500 से अधिक गाय मृत पाई गईं।दिग्विजय ने मांग की है कि इस गौशाला के संचालक मंडल पर गौ हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए। क्या शांडिल्य चमड़े और हड्डियों का व्यापार कर रहीं थीं? इसकी भी जांच होना चाहिए। इस गौशाला को पिछले वर्षों में जो अनुदान मिला है उसकी भी जांच होना चाहिए। मिर्ची बाबा पहुंचे गौशाला
मिर्ची बाबा शाम को गौशाला पहुंचे। उन्होंने कहा कि 500 गायें तड़प- तड़पकर मर गईं। उन्होंने सीएम शिवराज और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की कार्यशैली की तुलना रावण से की। मिर्ची बाबा ने कहा कि बीजेपी सरकार में भूख से गायें मर रही हैं। प्रदेश के हर गौशाला का मैं खुद निरीक्षण करूंगा।
















