न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेणुका स्वामी मर्डर केस में दर्शन ने स्वीकारा अपना जुर्म, कोर्ट ने बढ़ाई हिरासत अवधि

अपने प्रशंसक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कन्नड़ फिल्म अभिनेता दर्शन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले स्वयं पर लगे हत्या के आरोपों को नकारने वाले दर्शन ने अब इस बात को स्वीकार कर लिया है कि इस हत्याकांड में उनका हाथ है। उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 21 Jun 2024 6:26:18

रेणुका स्वामी मर्डर केस में दर्शन ने स्वीकारा अपना जुर्म, कोर्ट ने बढ़ाई हिरासत अवधि

बेंगलूरू। अपने प्रशंसक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कन्नड़ फिल्म अभिनेता दर्शन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले स्वयं पर लगे हत्या के आरोपों को नकारने वाले दर्शन ने अब इस बात को स्वीकार कर लिया है कि इस हत्याकांड में उनका हाथ है। उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कर्नाटक का रेणुका स्वामी मर्डर केस काफी चर्चा में रह रहा है। इस हत्याकांड में दर्शन और उनकी कथित गर्लफ्रेंड एवं एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा सहित पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया था। दर्शन की गिरफ्तारी 11 जून को हुई थी, जबकि अब उन्होंने अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूल कर लिया है।

रेणुका स्वामी मर्डर केस में पुलिस ने बताया है कि हत्या की बात छुपाई जा सके और हत्या के सबूत मिटाए जा सके इसके लिए उन्होंने अपने दोस्त से 40 लाख रुपये नकद लिए थे। पुलिस ने यह रकम जब्त कर ली है। दर्शन ने कुछ लोगों को रेणुका स्वामी मर्डर केस की सुपारी दी थी। वहीं इसमें एक्टर का भी हाथ था। दर्शन ने भी रेणुका स्वामी के साथ बर्बरता की थी।

पुलिस ने बताया है कि दर्शन ने 40 लाख रुपये अपने मोहन राज नाम के दोस्त से उधार लिए थे। यह पैसा दर्शन ने अपने साथी अपराधियों को दिया था। दर्शन चाहता था कि इस केस में उसका नाम न आए इसके लिए उसने साथी अपराधियों को लाखों रुपये दिए। हालांकि अब दर्शन ने खुद अपराध स्वीकार किया है।

दर्शन सहित सभी आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ी

रेणुका स्वामी मर्डर केस में बेंगलुरु कोर्ट ने एक्टर सहित तीन आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ा दी है। पहले एक्टर की पुलिस कस्टडी 20 जून तक के लिए थी। हालांकि अब एक्टर सहित तीन आरोपियों की पुलिस हिरासत कोर्ट ने दो दिन और बढ़ा दी है, जबकि अन्य 14 आरोपियों की पुलिस कस्टडी 14 दिन तक के लिए बढ़ाई गई है।

33 वर्षीय मृतक रेणुका स्वामी बेंगलुरु से 200 किलोमीटर दूर चित्रदुर्ग का रहने वाला था। वो एक फार्मेसी स्टोर पर काम करता था। रेणुका स्वामी एक्टर दर्शन का बड़ा फैन था। वो एक्टर से जुड़ी हर चीज पर नजर रखता था। वहीं जब उसे पता चला कि शादीशुदा दर्शन की को-एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा से नजदीकी बढ़ रही है तो उसने पवित्रा को अश्लील मैसेज भेजने शुरू किए।

पवित्रा की पोस्ट पर रेणुका आपत्तिजनक कमेंट्स भी करता था। यह बात पवित्रा ने दर्शन को बता दी। इसके बाद एक्टर ने कुछ साथियों के साथ मिलकर रेणुका को बेंगलुरु बुलवा लिया। फिर एक झोपड़ी में रेणुका की दर्शन ने भी पिटाई की। इसके बाद एक्टर वहां से चले गए और साथियों को रेणुका का मर्डर करने के लिए कह दिया। बाद में उसका शव नाले में फेंक दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा