न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आक्रामक हुआ चक्रवात मिचौंग, चार प्रदेश में रेड अलर्ट, 3 जिलों में स्कूल कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद

बारिश के कारण स्कूल, कालेज और सरकारी कार्यालय को बंद कर दिए गए हैं। चेन्नई हवाई अडडे पर पानी भर गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 04 Dec 2023 4:06:18

आक्रामक हुआ चक्रवात मिचौंग, चार प्रदेश में रेड अलर्ट, 3 जिलों में स्कूल कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद

चेन्नई। चक्रवात मिचौंग अब बहुत आक्रामक हो गया है। बंगाल की खाड़ी से पूर्वी तट की ओर बढ़ते चक्रवात ने तबाही शुरू कर दी है। तमिलनाडु पिछले दो दिन से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, नागापट्टिनम, तिरुवल्लूर और कुड्डालोर सहित उत्तरी तटीय तमिलनाडु में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालत पैदा हो गए हैं। चेन्नई में हो रही भारी बारिश के कारण एक दीवार गिर गई इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। यह झारखंड के रहने वाले हैं।

बारिश के कारण स्कूल, कालेज और सरकारी कार्यालय को बंद कर दिए गए हैं। चेन्नई हवाई अडडे पर पानी भर गया है। इसके कारण 18 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। तमिलनाडु से आने जाने वाली 144 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। पिछले 24 घंटों में मीनांबक्कम में 196 और नुंगमबक्कम में 154.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। चेन्नई और आसपास के 3 जिलों में छुटटी घोषित कर दी गई है।

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में राज्य आपदा इकाई ने तूफान आने से पहले फ्लोट, पाइपर बोट, बोट मोटर, लाइफ जैकेट तैयार कर लिए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन इकाई ने भी चारों ही राज्य में मोर्चा संभाल लिया है। मछुआरों की नावों को भी क्रेन की मदद से हटाया गया है। इससे पहले 13 जून को गुजरात की तरफ से आए विपरजॉय तूफान ने तबाही मचाई थी।

चार प्रदेश में रेड अलर्ट

चक्रवाती तूफान मिचौंग आज आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के तट से टकरा सकता है। इस दौरान 100 से 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है। तटीय क्षेत्रों में 10 इंच तक पानी बढ़ सकता है। इस आशंका को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्रप्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इन प्रदेशों के मुख्यमंत्री के साथ बात की है। हर तरह से तैयार रहने और सहायता देने का आश्वासन दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत