न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कच्चा तेल 140 डॉलर के पार, फटाफट चेक करें पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट

महानगरों की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में बाकी महानगरों की तुलना में पेट्रोल-डीजल सस्ता है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल और डीजल दोनों की ही कीमतें महानगरों में सबसे ज्यादा हैं। बता दें कि दिल्ली के अलावा बाकी सभी प्रमुख महानगरों में पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Mar 2022 9:01:19

कच्चा तेल 140 डॉलर के पार, फटाफट चेक करें पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट

ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल (ब्रेंट क्रूड) के दाम 140 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गए हैं। दिसंबर 2021 में क्रूड का औसत मूल्य 73 डॉलर के करीब था। क्रूड की कीमतें 14 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद भी देश में आज (मंगलवार), 8 मार्च 2022 को पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर आज, 08 मार्च को भी पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल 95.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.01 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दिल्ली की तुलना में नोएडा में पेट्रोल-डीजल कुछ पैसे सस्ता बिक रहा है।

महानगरों की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में बाकी महानगरों की तुलना में पेट्रोल-डीजल सस्ता है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल और डीजल दोनों की ही कीमतें महानगरों में सबसे ज्यादा हैं। बता दें कि दिल्ली के अलावा बाकी सभी प्रमुख महानगरों में पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये के पार है। जबकि कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर से नीचे हैं। इसमें पोर्ट ब्लेयर, नोएडा, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, शिलांग, पणजी, शिमला, लखनऊ, दिल्ली शामिल है।

राष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों में आज भी स्थिरता बरकरार है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद वाहन ईंधन के भाव में उछाल आ सकता है। कच्चे तेज की कीमतों के हिसाब से पेट्रोल-डीजल के दाम में 20-25 रुपए की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। तेल कंपनियों ने 3 नवंबर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। ट्रेंड यह भी कहता है कि दामों में बढ़ोतरी एक बार में न होकर, रोज थोड़ी-थोड़ी होगी।

रॉयटर्स के मुताबिक, सोमवार को शुरुआती कारोबार में ब्रेंट की कीमत 9.9% के उछाल के साथ 130 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल के बाद भी देश में वाहन ईंधन (Fuel Price) पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में नवंबर 2021 से कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि मार्च में ही पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में 12-15 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हो सकता है।

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के कारण पिछले चार महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमत नहीं बढ़ी है। पिछले साल नवंबर के शुरुआत में जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव हुआ था तो तब कच्चे तेल की औसत कीमत 81।5 डॉलर प्रति बैरल थी। अब यह 130 डॉलर के पार पहुंच गई है।

घर बैठे चेक करें पेट्रोल-डीजल की कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं। आप घर बैठे एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर