Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: महराजगंज में स्कूल जा रहे दो बच्चों का दिनदहाड़े अपहरण, कार में सवार होकर आए थे बदमाश

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से दिनदहाड़े अपहरण का मामला सामने आया है। यहां कोल्हुई क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े दो बच्चों का अपहरण कर लिया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Nov 2021 2:43:35

UP News: महराजगंज में स्कूल जा रहे दो बच्चों का दिनदहाड़े अपहरण, कार में सवार होकर आए थे बदमाश

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से दिनदहाड़े अपहरण का मामला सामने आया है। यहां कोल्हुई क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े दो बच्चों का अपहरण कर लिया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बच्चों की मां तरन्नुम अहमद ने गोरखपुर निवासी तलाकशुदा पति सउद अहमद पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस से गुहार लगाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोल्हुई क्षेत्र के टीपू अब्बासी का बेटा अहमद (10) व बेटी सहरा (8) क्षेत्र के मदर मरियम ग्लोबल स्कूल में कक्षा पांच व तीन में पढ़ते हैं। बुधवार को तरन्नुम के दूसरे पति समद फराज निजी वाहन से दोनों बच्चों को विद्यालय छोड़ने जा रहा था। अभी वह चंदनपुर बाईपास के करीब पहुंचा था कि चार पहिया वाहनों में सवार बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया।
तरन्नुम के दूसरे पति समद ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों ने असलहा दिखाकर कार में बैठे दोनों छात्रों को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और लोटन की ओर भागने लगे। घटना को देखकर स्थानीय लोग भी दौड़े तो बदमाश मौके का फायदा उठा कर फरार हो गए। लोगों ने घटना की सूचना परिजन व पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति- पत्नी का विवाद आ रहा है। लेकिन घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र घटना का अनावरण किया जाएगा। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका