न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन में फिर बढ़ा कोरोना का संकट, 1.3 करोड़ की आबादी वाले शियान में लगाया लॉकडाउन

कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से अपने पैर पसार रहा है। यह वेरिएंट 100 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। चीन में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Dec 2021 8:49:59

चीन में फिर बढ़ा कोरोना का संकट, 1.3 करोड़ की आबादी वाले शियान में लगाया लॉकडाउन

कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से अपने पैर पसार रहा है। यह वैरिएंट 100 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। चीन में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। जिसके बाद सरकार को सख्त कदम उठाने पड़ रहे हैं। कोरोना की नई लहर को रोकने के लिए चीन ने 1.3 करोड़ की आबादी वाले उत्तरी शहर शियान में लॉकडाउन का आदेश दिया है। लोगों से कहा गया है कि जब तक अत्यंत आवश्यक न हो घरों से बाहर न निकलें। इसके अलावा, विशेष मामलों को छोड़ कर शहर आने-जाने वाले सभी परिवहन को स्थगित कर दिया गया है।

यह आदेश बुधवार आधी रात से प्रभावी हुआ और अगले आदेश तक जारी रहेगा। आदेश में कहा गया है कि हर घर से एक व्यक्ति को प्रत्येक दो दिनों पर घरेलू इस्तेमाल की जरूरी चीजें खरीदने के लिए बाहर जाने की अनुमति होगी। शियान में पिछले 24 घंटे में स्थानीय स्तर पर हुए कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए हैं।

चीन ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है जब कुछ ही वक्त बाद यहां विंटर ओलिंपिक्स की शुरुआत होने जा रही है। 4 फरवरी से बीजिंग में विंटर ओलिंपिक्स होना है। इसलिए चीन ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सख्त प्रतिबंधों का सहारा लिया है। सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि लंबी दूरी के बस स्टेशनों को बंद कर दिया गया है और अधिकारियों ने शियान से बाहर राजमार्गों पर चेकपोस्ट स्थापित किए हैं। ताकि न कोई शहर के बाहर जा सके और न ही किसी को एंट्री मिले। साथ ही, शहर के मुख्य हवाई अड्डे से आने-जाने वालीं 85 प्रतिशत से अधिक उड़ानों को भी फिलहाल रोक दिया गया है। कोरोना प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करने और बड़े पैमाने पर टेस्टिंग, वैक्सीनेशन के जरिए चीन कोरोना से काफी हद तक सफलतापूर्वक निपटने में कामयाब रहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के चीफ टेड रोस ने मंगलवार को कहा कि दुनियाभर की सरकारों को महामारी को खत्म करने की दिशा में काम करना चाहिए। हमें इस महामारी को 2022 तक खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि 2022 ऐसा साल होना चाहिए जिसमें हम महामारी को खत्म करें। हर देश की 70% आबादी को अगले साल जुलाई तक वैक्सीन लगा दी जाए ताकि महामारी को खत्म किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!