Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अब सांस की मदद से की जा रही कोविड-19 की टेस्टिंग, अमेरिका में आपात उपयोग के लिए FDA से मांगी अनुमति

ओहायो विश्वविद्यालय के अध्ययनकर्ताओं ने अमेरिका में आपात उपयोग के लिए सांस की जांच करने वाले अपने उपकरण को अनुमति प्रदान करने के लिए एफडीए के पास आवेदन किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Jul 2021 2:23:50

अब सांस की मदद से की जा रही कोविड-19 की टेस्टिंग, अमेरिका में आपात उपयोग के लिए FDA से मांगी अनुमति

कोरोना की जांच कई तरीकों से की जा रही हैं जिसमें RTPCR या एंटीजन टेस्ट शामिल हैं। लेकिन देखा जा रहा हैं की कई देशों में अब सांस की मदद से भी कोविड-19 की जांच की जा रही हैं। इसका एक नजारा देखने को मिला था नीदरलैंड में मई महीने में जहां आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कई देशों के संगीतकारों की सांस की जांच स्टेज पर जाने से पहले की गई। जिनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई उन्हें ही कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति मिली। ओहायो विश्वविद्यालय के अध्ययनकर्ताओं ने अमेरिका में आपात उपयोग के लिए सांस की जांच करने वाले अपने उपकरण को अनुमति प्रदान करने के लिए एफडीए के पास आवेदन किया है।
एक पानी की बोतल के आकार के उपकरण स्पायरोनोज से सांस में मौजूद उन रासायनिक तत्वों की पड़ताल की गई जो कोरोना वायरस होने का संकेत दे सकें। स्पायरोनोज को आज विश्व के कई देशों में कोविड-19 की जांच के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। सिंगापुर के स्वास्थ्य विभाग ने भी अपने देश की दो कंपनियों ब्रीदोनिक्स और सिल्वर फैक्ट्री टेक्नोलॉजी के बनाए ऐसे ही उपकरणों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। विशेषज्ञों के अनुसार कोविड-19 मरीजों की सांस में मेथेनॉल का स्तर नीचे पाया जाता है। यह संकेत है कि वायरस ने उसके पेट के सिस्टम को प्रभावित किया है। यह मरीज में कोरोना की पुष्टि कर सकता है। इंग्लैंड के लॉगबोरो विश्वविद्यालय के केमिस्ट पॉल थॉमस दावा करते हैं कि आज सांस से कोई रोग की पुष्टि संभव है इसमें इस्तेमाल हो रहे नए उपकरण तेजी से जांच करते हैं और इनसे दर्द भी नहीं होता। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, सांस से संक्रमण या बीमारी की पुष्टि कई वजहों से मुश्किल है। अगर व्यक्ति ने कुछ ऐसा खाया है जो उसकी सांस में निकल रहे रसायनों में बदलाव कर दे, तो बीमारी छिपी रह सकती है। धूम्रपान और शराब सेवन करने वालों में भी इस विधि से जांच मुश्किल है। इस तकनीक को और विकसित होने के लिए और अध्ययन की जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका