न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

109 दिन बाद मिले 10 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज, एक्टिव केस 58 हजार के पार

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या में बुधवार को भारी इज़ाफा देखने को मिला है। बीते दिन 12,123 नए मरीज़ मिले हैं। एक्टिव केस की संख्या अब 58,215 पर पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Jun 2022 10:57:04

109 दिन बाद मिले 10 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज, एक्टिव केस 58 हजार के पार

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या में बुधवार को भारी इज़ाफा देखने को मिला है। बीते दिन 12,123 नए मरीज़ मिले हैं। एक्टिव केस की संख्या अब 58,215 पर पहुंच गई है। इससे पहले बुधवार को कोविड-19 के 8,822 नए मामले सामने आए थे। यानी एक दिन में साढ़े तीन हज़ार से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है। हिसाब लगाया जाय तो एक दिन में करीब 40% केस बढ़ें हैं।

आंकड़ों पर नजर डालें तो इससे पहले एक दिन में 10 हजार से ज्यादा केस इस साल 26 फरवरी को आए थे। यानी कुल 109 दिनों बाद एक बार फिर से एक दिन में 10 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट अब 2.35% पर पहुंच गई है। जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.35% है। मृत्यु दर 1.21% है। बता दें कि देश में 20 नवंबर को संक्रमितों की संख्या 90 लाख के पार चले गए थे।

महाराष्ट्र में मिले 4 हजार से ज्यादा मरीज

महाराष्ट्र में बुधवार को मंगलवार के मुकाबले 36% अधिक मामले दर्ज किए गए। राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के 2,956 मामले मिले थे और 4 मरीज़ों की मौत दर्ज की गई थी। वहीं, बीते दिन 4,024 नए मामले दर्ज किए और 2 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभान ने कहा, राज्य में 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के बी.ए.5 वेरिएंट संक्रमण के 4 नए मामले भी सामने आए हैं। मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,293 नए मामले दर्ज किए गए जबकि एक संक्रमित की मौत हो गई। बई में लगभग पांच महीने के बाद दैनिक मामलों की संख्या दो हज़ार के पार गई है। 23 जनवरी को, मुंबई में संक्रमण के 2,550 मामले दर्ज किए गए थे और 13 मरीज़ों की मौत हुई थी।

दिल्ली में भी बढ़ रहे मरीज

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,375 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 7.01% रही। हालांकि संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया। मंगलवार को दिल्ली में संक्रमण के 1,118 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 6.50% रही थी। बुधवार को नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,15,905 हो गई। मृतकों की कुल तादाद 26,223 है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल