न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: फि‍र डराने लगा कोरोना, इन दो बड़े शहरों में लग सकता है नाइट कर्फ्यू

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मरीजों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। राज्य में शुक्रवार को 603 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 360 मरीज ठीक हुए और 2 की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Mar 2021 8:36:36

MP News: फि‍र डराने लगा कोरोना,  इन दो बड़े शहरों में लग सकता है नाइट कर्फ्यू

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मरीजों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। राज्य में शुक्रवार को 603 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 360 मरीज ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2 लाख 67 हजार 176 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 58 हजार 958 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,335 मरीजों की मौत हो गई। 4,335 का इलाज चल रहा है। ऐसे में कोरोना को बढ़ने से रोकने के लिए शिवराज सरकार फिर कुछ कड़े कदम उठा सकती है। इसके तहत राजधानी भोपाल और इंदौर में नाइट कर्फ्यू लगाने की तैयारी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को हुई कोरोना की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए हैं कि अगर कोरोना मरीजों की संख्या भोपाल और इंदौर में कम नहीं होती है तो फिर यहां रविवार रात या फिर सोमवार की रात से नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने इन दोनों जिलों में सभा कक्ष में होने वाले आयोजनों में क्षमता से आधे लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं । शिवराज सिंह चौहान ने कहा बढ़ता कोरोना एक बार फिर चिंता की बात है। कोरोना संक्रमण को हर हाल में नियंत्रित कर रोकना है। इसके लिए सभी उपाय किए जाएं। जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएं। कोरोना संक्रमण दर बढ़ती है तो सख्त कदम भी उठाए जाएंगे।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों में कोरोना संक्रमण को रोकने विशेष सतर्कता बरती जाए। महाराष्ट्र से आने वाले प्लेन, ट्रेनों और बसों में आने वाले यात्रियों की थर्मल जांच की जाए और रोको-टोको अभियान के तहत मास्क और अन्य उपायों के लिए प्रेरित किया जाए। महाराष्ट्र से होने वाले आवागमन को सीमित करने के संबंध में भी बैठक में विचार किया गया।

बैठक में तय किया गया कि इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों और 10 से अधिक कोरोना संक्रमण के प्रकरणों वाले जिलों में दुकानदारों को अपनी दुकान में कोरोना से बचाव के सभी सुरक्षात्मक उपाय करने होंगे। दुकान के सामने रस्सी लगाई जाए। ग्राहकों के बीच पर्याप्त दूरी रखी जाए। ग्राहकों को सैनिटाइजर का उपयोग करने और मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। जो दुकानदार इन सुरक्षा उपायों का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?