न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: कोरोना को लेकर योगी सरकार अलर्ट, जारी किए दिशा निर्देश

चीन में Covid-19 Omicron के सब वेरिएंट बीएफ-7 के बढ़ते कहर और भारत में इस वैरिएंट से संक्रमित मिले 4 मरीजों के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राजधानी लखनऊ समेत अन्य जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Dec 2022 2:46:54

UP News: कोरोना को लेकर योगी सरकार अलर्ट, जारी किए दिशा निर्देश

चीन में Covid-19 Omicron के सब वेरिएंट बीएफ-7 के बढ़ते कहर और भारत में इस वैरिएंट से संक्रमित मिले 4 मरीजों के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राजधानी लखनऊ समेत अन्य जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सभी अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी अस्पतालों में कोरोना वायरस के लक्षण के मरीजों की जांच तत्काल प्रभाव से करने और उन्हें तुरंत आइसोलेट करने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। अस्पतालों में पीपीई किट व्यवस्था करने और मास्क के अनिवार्य करने के लिए भी कहा गया है। लखनऊ के एयरपोर्ट पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। संक्रमण प्रभावित देशों से यहां पर आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। लखनऊ के अलावा कानपुर, झांसी, मथुरा, मुरादाबाद, अमेठी, पीलीभीत और आगरा जैसे जिलों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया है। साथ ही अस्पतालों में जांच इलाज की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए भी कहा गया है। चिकित्सकों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है और बाहर से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग और जांच करने के आदेश दिए गए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से हर एक जिले में क्या व्यवस्था की गई है।

सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल के प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ में कोरोना के 2 केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जो एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि पॉजिटिव मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाए और अस्पतालों में जांच इलाज की उचित व्यवस्था हो, इस एडवाइजरी के अनुसार सारे दिशा-निर्देश अस्पतालों को दिए जा चुके हैं।

झांसी

झांसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि जांच टीमों की संख्या बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही सभी ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर और वेंटिलेटर को भी दुरुस्त कर लिया गया है। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज समेत सभी सीएचसी और पीएचसी पर बेड भी आरक्षित रखे गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि मास्क जरूर लगाएं।

अमेठी

वहीं अमेठी के नोडल अधिकारी डॉराम प्रसाद ने बताया कि अस्पतालों में 200 से ज्यादा बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। हालाकि, जिले में अभी कोई भी कोरोना मरीज नहीं है। कानपुर के जिलाधिकारी ने बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर रैंडम सैंपलिंग लेने के भी आदेश दिए हैं। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले लोगों की रैपिड टेस्टिंग भी की जाएगी।

मुरादाबाद

उधर मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एमसी गर्ग ने कोविड-19 प्रोटोकॉल को सभी जगहों पर सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया। इसके साथ ही बूस्टर डोज लगवाने के लिए भी कहा गया है।

सहारनपुर में कोविड-19 सेंटर्स का निरीक्षण कर उन्हें दुरुस्त कर दिया गया है। पीलीभीत में भी चिकित्सकों को अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है।

विदेशी पर्यटकों पर होगी नजर

ताज नगरी आगरा और मथुरा में हर साल 25 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी के बीच विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। ऐसे में इन दोनों ही जिलों के जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और होटल से लेकर मंदिर परिसर और ताज महल के प्रवेश द्वार तक कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है। विदेशी पर्यटकों की स्क्रीनिंग की जाएगी। किसी में भी कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं, तो तुरंत उन्हें आइसोलेट किया जाएगा।

उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का कहना है कि नए वैरिएंट से चुनौती बढ़ी, हर प्रॉटोकॉल का पालन करना जरूरी है। हमने कोविड महामारी का मैनेजमेंट किया है। 220 करोड़ कोविड वैक्सीन लगाई गई हैं। 90% आबादी को दोनों टीके लग चुके हैं। 25 करोड़ से ज्यादा आबादी को प्रिकॉशन डोज लग चुकी है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कहा है कि देश में कोविड प्रोटोकॉल जैसे मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तुरंत शरू कर दिया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात