न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में आ गई कोरोना की तीसरी लहर!, दिल्ली-मुंबई में शुरू हुआ कम्युनिटी ट्रांसमिशन

भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से लोगों को अपने चपेट में ले रहा हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 13154 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना की तीसरी लहर का खतरा भी बढ़ गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Dec 2021 3:31:13

देश में आ गई कोरोना की तीसरी लहर!, दिल्ली-मुंबई में शुरू हुआ कम्युनिटी ट्रांसमिशन

भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से लोगों को अपने चपेट में ले रहा हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 13154 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना की तीसरी लहर का खतरा भी बढ़ गया है। दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को बताया कि राज्य में कोरोना के कल 923 पॉजिटिव मामले मिले थे। 115 सैंपल्स को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लैब भेजा गया। इनमें 46% मामले ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बिना ट्रैवल हिस्ट्री वाले लोग भी ओमिक्रॉन संक्रमित पाए गए। इसका मतलब है राजधानी में ओमिक्रॉन का धीरे-धीरे कम्युनिटी ट्रांसमिशन हो रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तहत कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं और अतिरिक्त पाबंदियां लगाने के संबंध में निर्णय दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) करेगा।

जैन ने कहा कि दिल्ली में स्टेज-1 लागू कर दिया गया है। नए साल की पूर्व संध्या पर किसी तरह के समारोह की इजाजत नहीं है। आगे की पाबंदियों पर दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी(DDMA) की बैठक में फैसला होगा। देश में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन संक्रमित(263) फिलहाल दिल्ली में हैं। वहीं, 252 मामलों के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 974 मामले दर्ज किए गए हैं। बुधवार को देश में 180 नए ओमिक्रॉन केस मिले थे।

मुंबई में भी आई कोरोना की तीसरी लहर

दिल्ली के साथ ही मुंबई में भी कोरोना वायरस की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। इंडिया टुडे से बात करते हुए महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स के सदस्य डॉ शशांक जोशी ने कहा है कि मुंबई में तीसरी लहर शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि मुंबई में कोविड-19 की तीसरी लहर शुरू हो गई है, जो चिंता की बात है, हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है। जो नए केस मिल रहे हैं, उनमें हल्के लक्षण हैं। संख्या बड़ी है, लेकिन इससे हम निपट सकते हैं।

मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस के 2510 नए मामले सामने आए थे और पॉजिटिविटी रेट 4% के करीब पहुंच गया है। मुंबई में 8 मई के बाद इतने ज्यादा केस आए हैं। इससे एक दिन पहले मंगलवार को 1377 केस दर्ज किए गए थे।

डॉ शशांक जोशी ने बताया कि नए मामलों के बढ़ने का कारण ओमिक्रॉन है और जीनोम सीक्वेंसिंग में 80% नए केस में ओमिक्रॉन की पुष्टि हो रही है।

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए मुंबई में आज से गुरुवार 30 दिसंबर से 7 जनवरी 2022 तक धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस ने 30 दिसंबर से 7 जनवरी तक रेस्टोरेंट, होटल, बार, पब, रिसॉर्ट और क्लब सहित किसी भी बंद या खुली जगह में नए साल के जश्न, पार्टियों पर रोक लगा दी है।

बिहार में आ चुकी तीसरी लहर: CM नीतीश

दिल्ली और मुंबई के साथ ही बिहार में भी कोरोना वायरस के केस एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गए हैं और चार दिनों में कोविड-19 के एक्टिव केसों की संख्या दोगुनी हो गई है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी यह कह दिया है कि बिहार में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है।

नीतीश कुमार ने कहा, 'कोरोना की पहली और दूसरी लहर से लड़ने में डॉक्टरों का योगदान सराहनीय रहा। कोरोना से मुक्ति दिलाने में जो डॉक्टर की भूमिका है, इसके लिए आपका अभिनंदन करता हूं। कोरोना के दौरान प्रधानमंत्री ने डॉक्टर्स के साथ बैठक की थी और राज्य में हम लोगों ने भी कुछ डॉक्टरों के साथ बैठक की थी। आप लोगों ने कोरोना काल में जो काम किया वह सराहनीय है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर में आप लोगों ने सराहनीय कार्य किया है। आप लोगों ने वैक्सीनेशन पर रिसर्च करके सराहनीय कार्य किया है। अब तो कोरोना के तीसरी लहर को लेकर सभी जगहों पर तैयारियां की जा रही है।'

ओमिक्रॉन को लेकर ममता सतर्क

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से विदेशी फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोलकाता में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। यहां देश भर से लोग फ्साइट्स और ट्रेनों के जरिए आते हैं। सरकार को उन देशों की फ्लाइट्स पर बैन लगाना चाहिए, जहां ओमिक्रॉन के मामले अधिक हैं।

झारखंड में 344 कोरोना पॉजिटिव

झारखंड में एक दिन में 344 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें रांची इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस(RIMS) के 7 डॉक्टर सहित 5 प्राइवेट डॉक्टर और 2 नर्स भी शामिल हैं। 212 दिनों बाद इतने केस मिलने के बाद राज्य में तीसरी लहर की आशंका बढ़ गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर