न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टूलकिट विवाद पर बाबा रामदेव ने कांग्रेस पर बोला हमला, हिंदुत्व को बदनाम करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी

योगगुरु बाबा रामदेव भी कूद गए है। योगगुरु रामदेव ने भी इस टूलकिट को हिंदू धर्म और कुंभ मेला को बदनाम करने की साजिश करार दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 May 2021 7:16:59

टूलकिट विवाद पर बाबा रामदेव ने कांग्रेस पर बोला हमला, हिंदुत्व को बदनाम करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी

कांग्रेस पार्टी के कथित 'टूलकिट' को लेकर उठा विवाद जोर पकड़ता जा रहा है। बीजेपी सांसद वीके सिंह, अमित मालवीय समेत पार्टी के कई नेताओं ने हमला बोला है। भाजपा ने इस टूलकिट को देश विरोधी करार देते हुए इसे घृणित राजनीति बताया है। वहीं, इस विवाद में अब योगगुरु बाबा रामदेव भी कूद गए है। योगगुरु रामदेव ने भी इस टूलकिट को हिंदू धर्म और कुंभ मेला को बदनाम करने की साजिश करार दिया है।

योगगुरु रामदेव ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए बयान में कहा है कि कुंभ मेला और हिंदुत्व को बदनाम करने वालों को इस देश की जनता माफ नहीं करेगी। स्वामी रामदेव ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा, 'कुंभ मेला और हिंदुत्व को टूलकिट के जरिए बदनाम करना दरअसल सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक साजिश है। यह अपराध है। मैं देशवासियों से अपील करता हूं कि इस तरह की राजनीति जो लोग कर रहे हैं, वह उनका साथ न दे।'

न्यूज एजेंसी से बातचीत में पतंजलि योगपीठ के प्रमुख ने टूलकिट को हिंदू धर्म के विरुद्ध बताया है। योगगुरु ने अपने बयान में आगे कहा, 'इस तरह का कृत्य करने वाले अपनी राजनीति करें, लेकिन इसके जरिए हिंदू धर्म को बदनाम न करें। यह देश ऐसी हरकत के लिए उनको कभी माफ नहीं करेगा।'

रामदेव ने अपने बयान के जरिए परोक्ष रूप से कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाया है, साथ ही लोगों से यह अपील भी की है कि वह ऐसे तत्वों का बहिष्कार करे।

स्वामी रामदेव ने एएनआई को दिए बयान में कहा, 'मैं आम लोगों से अपील करता हूं कि हिंदुत्व को बदनाम करने वाले ऐसे समाजविरोधी तत्वों का वह विरोध करें और उनका बहिष्कार करें।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव

SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए

नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार

गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार

'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश

SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा

राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान

मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे

सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने

श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला

RO पानी का TDS कितना होना चाहिए? 50, 100 या 300, जानें क्या कहते हैं मानक

‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी

डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी

बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब