न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वाराणसी : मोदी के संसदीय क्षेत्र का बुरा हाल, सड़कों पर दम तोड़ रहे मरीज

अस्पताल कोरोना मरीजों से भर गए हैं। अब नए मरीजों को आसानी से बेड मिलना मुश्किल हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 May 2021 12:33:48

वाराणसी : मोदी के संसदीय क्षेत्र का बुरा हाल, सड़कों पर दम तोड़ रहे मरीज

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। कोरोना (Corona) की तेज रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए मरीजों की संख्‍या ने 4 लाख के आंकड़े को पार कर लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में देश में 4,14,188 नए संक्रमितों की पहचान हुई और 3,915 संक्रमितों की मौतें दर्ज की गई जो पुराने सभी आंकड़ों की तुलना में अधिक है। इसके बाद देश में अब तक संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2,14,91,598 हो गया है और कुल मौतों की संख्या 2,34,083 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,45,164 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,76,12,351 है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी है। यहां हालात ये हैं कि सभी अस्पताल कोरोना मरीजों से भर गए हैं। अब नए मरीजों को आसानी से बेड मिलना मुश्किल हो गया है। अस्पतालों में बेड के साथ वेंटिलेटर और ऑक्सीजन का संकट भी गहराता जा रहा है।

लोग दवाइयों के लिए भी भटक रहे हैं। सरकारी आंकड़ों में यहां कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या हर दिन 10 से 20 होती है, लेकिन इससे उलट श्मशान घाटों और कब्रिस्तानों में लाशों की लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। घाट पर अंतिम संस्कार कराने के लिए वेटिंग लिस्ट तैयार हो रही है। शहर के अंदर के कब्रिस्तान भी फुल हो चुके हैं। अब लोग शहर के बाहरी इलाकों में शवों को दफन कर रहे हैं।

वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ते-बढ़ते अब 625 तक पहुंच गया है, जबकि 13306 लोग अब भी होम आइसोलेशन और अस्पतालों में हैं। मई के महीने में 69 लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार को अलग-अलग जगहों से कुल 876 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जबकि नौ लोगों की मौत भी हुई है। गुरुवार को सबसे ज्यादा बाबतपुर एयरपोर्ट पर 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। होमी भाभा कैंसर अस्पताल में 15, बीएलडब्ल्यू परिसर में आरपीएफ बैरक समेत अन्य जगहों से कुल 20 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं। सीएससी चोलापुर में 15 और स्वामी विवेकानंद भेलूपुर में भी जांच कराने वाले पांच के साथ ही पॉपुलर हॉस्पिटल, बीएचयू कैंपस, ककरमता, लहरतारा, मंडुआडीह, पांडेयपुर, चितईपुर सहित अलग-अलग जगहों पर रहने वाले लोग संक्रमित हुए हैं।

ये है प्रदेश का हाल

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में गुरुवार को 26 हजार 780 नए कोरोना मरीज मिले हैं। एक दिन पहले यानी बुधवार को 31 हजार 165 संक्रमित मिले थे। वहीं, 357 मरीजों की मौत हुई थी। हालांकि मौत के मामले कम नहीं हो रहे हैं। 24 घंटे के भीतर यानी गुरुवार को 353 संक्रमितों की मौत हुई है। इस दौरान 28 हजार 902 मरीज ठीक हुए हैं। मौजूदा समय में 2.59 लाख कोरोना के एक्टिव केस हैं। बीते 6 दिन में एक्टिव केस में 50 हजार से अधिक की कमी आई है। यानी इतने मरीज ठीक हुए हैं। उत्तर प्रदेश में मृतकों का आंकड़ा 14,501 पहुंच चुका है। अब तक 11.51 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी है। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से 30 अप्रैल को एक्टिव केस की संख्या सर्वाधिक थी, जब प्रदेश में 03 लाख 10 हजार 783 केस थे। आज 6 दिन की अवधि में इसमें 50 हजार से अधिक की गिरावट आई है। 24 घंटे में 2,25,670 टेस्ट किए गए, इसमें 1,12,000 RT-PCR के माध्यम से हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल