न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश: 24 घंटे में मिले 17775 नए केस, 286 की मौत

रिकवरी रेट 86% पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में मिले नए मरीजों की बात करे तो यह आंकड़ा 17775 वहीं, इस दौरान 19425 लोग ठीक भी हुए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 May 2021 5:59:52

उत्तर प्रदेश: 24 घंटे में मिले 17775 नए केस, 286 की मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू का बेहद ही कारगर असर देखने को मिल रहा है। यहां, रिकवरी रेट 86% पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में मिले नए मरीजों की बात करे तो यह आंकड़ा 17775 वहीं, इस दौरान 19425 लोग ठीक भी हुए। हालाकि, चिंता की बात है कि इस दौरान 286 मौतें भी हुई है। अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस 204658 हैं। प्रदेश में बीते दो दिन से नए संक्रमितों की संख्या में भले ही कुछ कमी आ रही है, लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बीते 24 घंटों में 281 लोगों ने कोरोना वायरस के संक्रमण से दम तोड़ा है, जबकि अब तक कुल 16,646 मौतें हो चुकी है।

नए संक्रमित केस में कमी, मौतों की संख्या में बढ़ोतरी

राजधानी लखनऊ की बात करे तो यहां आज 856 नए संक्रमित मिले हैं लेकिन बीते 24 घंटे में 35 लोगों ने दम तोड़ा है। लखनऊ में अब एक्टिव केस 16117 हैं जबकि कुल 2194 की मौत हो चुनी है। लखनऊ के अलावा मेरठ में 1070 नए मरीज मिले है। यहां पर 15 लोगों की मौत हुई है। कानपुर नगर में 288 नए केस मिले जबकि 16 ने दम तोड़ा। गौतमबुद्धनगर में 747 केस मिले और 11 की मृत्यु हो गई। झांसी में 354 नए संक्रमित मिले तो दस की मौत हो गई। मुरादाबाद में 504 नए केस मिले हैं तो यहां छह का निधन हो गया। गोरखपुर में 775 और वाराणसी में 772 नए संक्रमित मिले हैं। गोरखपुर में नौ और वाराणसी में छह की मौत हुई है। प्रयागराज में 240 नए संक्रमित मिले हैं, यहां पर पांच लोगों ने दम तोड़ा है।

महोबा में तो मामला बेहद ही विचित्र है। यहां पर 8 नए संक्रमित मिले हैं तो 10 लोगों ने जान गंवा दी है। इसी तरह से बहराइच में 109 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 12 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है। गाजीपुर 364 नए संक्रमित केस मिले हैं और 10 लोगों की मौत हुई है।

कोविड मैनेजमेंट का कायल WHO

WHO (वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन) भी योगी के कोविड मैनेजमेंट का कायल हो गया है। सरकार ने WHO का एक ट्वीट भी रीट्वीट किया है। सरकार की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि WHO ने 10 हजार घरों तक पहुंचकर योगी के कोविड मैनेजमेंट का मॉडल देखा। हालात देखकर संगठन योगी सरकार के कोविड मैनेजमेंट का कायल हो गया है। ग्रामीण इलाकों में 60 हजार से ज्‍यादा निगरानी समितियों के 4 लाख सदस्‍य कोरोना के सामने दीवार बन कर खड़े हुए हैं। गांवों में घर-घर स्वास्थ्य विभाग की 1.41 लाख टीमें जाकर जांच कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल