न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ : नए मरीजों की संख्या में आई कमी लेकिन लंबी होती जा रही श्मशान घाट में शवों की कतारें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भले ही नए मरीजों की संख्या कम होने लगी है, लेकिन अस्पतालों और श्मशान घाटों का नजारा पहले की तरह बना हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 May 2021 12:34:36

लखनऊ : नए मरीजों की संख्या में आई कमी लेकिन लंबी होती जा रही श्मशान घाट में शवों की कतारें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भले ही नए मरीजों की संख्या कम होने लगी है, लेकिन अस्पतालों और श्मशान घाटों का नजारा पहले की तरह बना हुआ है। यहां घाटों पर आज भी शवों की लंबी कतारें लग रहीं हैं। दिन-रात अंतिम संस्कार हो रहा। जब इसके वीडियो वायरल हुए तो सरकार ने घाटों पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर ही रोक लगा दी। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया।

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को 1,865 नए केस मिले हैं। 3755 डिस्चार्ज हुए हैं जबकि 65 ने दम तोड़ दिया। राजधानी के अस्पतालों में अब भी 500 से ज्यादा मरीज बेहद नाजुक हालत में भर्ती हैं। इनमें 95% मरीज वेंटिलेटर पर हैं। बाकी 5% मरीजों को हाई फ्लो कैनुअल से ऑक्सीजन दी जा रही है। 3000 से ज्यादा मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि गंभीर मरीजों को सही समय पर अस्पताल में भर्ती न मिलने से हालात बेकाबू हो रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज की जिंदगी के लिए शुरुआत चार से पांच दिन बहुत अहम हैं।

लखनऊ में मौतों का आंकड़ा
तारीख - मौत

21 अप्रैल - 21
24 अप्रैल - 42
27 अप्रैल - 39
04 मई - 32
05 मई - 38
06 मई - 65

प्रदेश में मिले 26,780 नए कोरोना मरीज

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में गुरुवार को 26,780 नए कोरोना मरीज मिले हैं। एक दिन पहले यानी बुधवार को 31,165 संक्रमित मिले थे। वहीं, 357 मरीजों की मौत हुई थी। हालांकि मौत के मामले कम नहीं हो रहे हैं। 24 घंटे के भीतर यानी गुरुवार को 353 संक्रमितों की मौत हुई है। इस दौरान 28 हजार 902 मरीज ठीक हुए हैं। मौजूदा समय में 2.59 लाख कोरोना के एक्टिव केस हैं। बीते 6 दिन में एक्टिव केस में 50 हजार से अधिक की कमी आई है। यानी इतने मरीज ठीक हुए हैं।

उत्तर प्रदेश में मृतकों का आंकड़ा 14,501 पहुंच चुका है। अब तक 11.51 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी है। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से 30 अप्रैल को एक्टिव केस की संख्या सर्वाधिक थी, जब प्रदेश में 03 लाख 10 हजार 783 केस थे। आज 6 दिन की अवधि में इसमें 50 हजार से अधिक की गिरावट आई है। 24 घंटे में 2,25,670 टेस्ट किए गए, इसमें 1,12,000 RT-PCR के माध्यम से हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप