न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में फिर बढ़े कोरोना के नए मरीज, 2,329 की मौत; 1.03 लाख ठीक भी हुए

14 जून को 60,008 और 15 जून को 62,214 नए मरीज मिले थे वहीं, 16 जून यानी कल 67,256 नए पॉजिटिव मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Jun 2021 9:37:49

देश में फिर बढ़े कोरोना के नए मरीज, 2,329 की मौत;  1.03 लाख ठीक भी हुए

देश में बुधवार को कोरोना के मामलों में पिछले दिनों के मुकाबले थोड़ी बढ़त दिखी है। 14 जून को 60,008 और 15 जून को 62,214 नए मरीज मिले थे वहीं, 16 जून यानी कल 67,256 नए पॉजिटिव मिले। 2,329 संक्रमितों की मौत हुई और 1 लाख 3 हजार 853 ठीक हो गए। बीते दिन इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 38,950 की कमी आई। अभी 8 लाख 21 हजार 392 मरीजों का इलाज चल रहा है।

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.96 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.84 करोड़
अब तक कुल मौतें: 3.81 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 8.21 लाख

नए मामलों और रिकवरी की बात करें मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और दादरा-नगर हवेली, दमन दीव (केंद्र शासित प्रदेश) में ठीक होने वाले मरीजों से ज्यादा नए मामलों की संख्या रही। वहीं बाकी 32 राज्यों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा रही।

महाराष्ट्र

बुधवार को 10,107 लोग संक्रमित पाए गए। 10,567 लोग ठीक हुए और 1,236 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 59.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 56.79 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.15 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.36 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़

बुधवार को 573 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,152 लोग ठीक हुए और 12 की मौत हो गई। अब तक 9.88 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.64 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,354 लोगों की मौत हो चुकी है। 11,126 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात

बुधवार को 298 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 935 लोग ठीक हुए और 5 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.21 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.03 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,012 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 8,242 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान

बुधवार को 280 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 928 लोग ठीक हुए और 9 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.50 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.36 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,865 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 4,962 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश

बुधवार को 251 लोग संक्रमित पाए गए। 927 लोग ठीक हुए और 49 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.03 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.74 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,963 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 6,496 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली

बुधवार को 212 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 516 लोग ठीक हुए और 25 की मौत हो गई। अब तक 14.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.04 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,876 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 2,749 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश

बुधवार को 160 नए मामले सामने आए। 463 लोग ठीक हुए और 34 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.88 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.76 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,649 लोगों की मौत हो गई। 3,273 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

अब तक लगाई जा चुकी 26.53 करोड़ से अधिक खुराक

देश में कोरोना वैक्सीन की कुल 26.53 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी है जिसमें से 18-44 आयु वर्ग के लोगों को दी गई 4.81 करोड़ से अधिक खुराक शामिल हैं। बुधवार रात 8 बजे तैयार की गई अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, देश में दी गई कोरोना टीके की खुराक की कुल संख्या 26,53,17,472 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 152वें दिन (16 जून) को टीके की कुल 32,62,233 खुराक दी गईं। इसमें से 29,05,658 लाभार्थियों को पहली खुराक और 3,56,575 को दूसरी खुराक दी गई। दिन की अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार की जाएगी।

देशभर में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से उक्त आयु वर्ग के कुल मिलाकर 4,72,06,953 लोगों को पहली खुराक और 9,68,098 को दूसरी खुराक दी गई है।

बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में से प्रत्येक ने 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर