न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में इलाज के बदले सिर्फ मिल रही दिलासा, 71 दिनों में 1816 मौतें

कोरोना की दूसरी लहर से बिहार में हाहाकार मचा है। राज्य में बीते 71 दिनों (1 मार्च 2021 से 10 मई तक) से कोरोना रोज 25 लोगों की जान ले रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 May 2021 7:31:51

बिहार में इलाज के बदले सिर्फ मिल रही दिलासा, 71 दिनों में 1816 मौतें

कोरोना की दूसरी लहर से बिहार में हाहाकार मचा है। राज्य में बीते 71 दिनों (1 मार्च 2021 से 10 मई तक) से कोरोना रोज 25 लोगों की जान ले रहा है। यानी 1816 लोगों की जान संक्रमण से गई है। दवा और ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ने वालों की तो गिनती ही नहीं है।

पटना हाईकोर्ट नीतीश सरकार को कुव्यवस्था पर फटकार लगा रही है तो सरकारी सिस्टम से लाचार जनता विधायकों और सांसदों को क्षेत्र में खोज रही है। बेतिया जिले में लौरिया व बगहा विधायक तो गया में सांसद और नगर विधायक के गुमशुदा होने का पोस्टर लोगों ने चस्पा कर दिया है। बेतिया में अब तक 125 तो गया में 140 लोगों की जान कोरोना से जा चुकी है।

कोरोना के कोहराम के बीच बिहार सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई। चारों तरफ से हमलों के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बैठक कर राज्य के हालात का जायजा ले रहे हैं। साथ ही प्रेस के सामने आकर व्यवस्था पुख्ता करने का दावा कर रहे हैं। जबकि, हालात यह है कि आज भी लोग इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं।

एक मार्च 2021 से 10 मई तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार में काफी तेजी दर्ज की गई। इस दौरान सरकारी आंकड़ों के अनुसार 1816 लोगों की जान संक्रमण से गई है। वहीं, 3.39 लाख लोग पॉजिटिव हुए हैं। इस बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों से ऑक्सीजन और दवाओं की कमी के साथ हॉस्पिटल संचालकों की मनमानी की खबरें भी जमकर सामने आई हैं।

कोरोना वैक्सीन की बर्बादी के मामले में टॉप राज्यों में बिहार का भी नाम

बिहार में प्रति एक सौ कोरोना टीके में पांच टीका उपयोग के दौरान बर्बाद हो रहा है। एक ओर कोरोना टीका को लेकर लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है तो दूसरी ओर टीके की बर्बादी भी हो रही है। राज्य में मंगलवार की सुबह तक 5.20% कोरोना टीका उपयोग के दौरान बर्बाद हो गया था। भारत सरकार प्रतिदिन कोरोना टीका के उपयोग और उसकी बर्बादी पर नजर रख रही है। जानकारी के अनुसार बिहार को अबतक केंद्र सरकार से कुल 87 लाख 65 हजार 820 टीका मिला है। जिसमें अबतक 82 लाख 39 हजार 424 टीके का उपयोग किया गया है। सूत्रों के अनुसार राज्य में अभी 5 लाख 26 हजार 396 कोरोना टीका उपलब्ध है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह