Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहद खतरनाक है इस बार कोरोना वायरस, सिर्फ 1 मिनट में हो सकते है आप संक्रमित

देश में हर दिन कोरोना के नए मामले रिकॉर्ड बना रहे है। बढ़ते मरीजों के साथ-साथ मौतों का भी आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Apr 2021 9:16:50

बेहद खतरनाक है इस बार कोरोना वायरस, सिर्फ 1 मिनट में हो सकते है आप संक्रमित

देश में हर दिन कोरोना के नए मामले रिकॉर्ड बना रहे है। बढ़ते मरीजों के साथ-साथ मौतों का भी आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच कोरोना संक्रमण से जुड़ी एक बेहद ही चौकाने वाली बात सामने आई है। एक्सपर्ट का कहना है कि इस बार कोरोना वायरस इतना खतरनाक है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में 1 मिनट के लिए आते है तो आप संक्रमित हो सकते है।

एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार दिल्‍ली के बीएलके सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के रेस्पेरेटरी एक्सपर्ट डॉ संजीव नय्यर ने इस बाबत जानकारी दी है। उनका कहना है कि कोरोना वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है। इस बर यह इतना शक्तिशाली है कि किसी को भी यह सिर्फ 1 मिनट में संक्रमित कर दे रहा है। उनके अनुसार पिछली बार ऐसा नहीं था। पहले कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने पर इससे संक्रमित होने में 10 मिनट लग रहे थे।' वहीं एक अन्‍य डॉक्टर ने जानकारी दी है कि इस समय दिल्ली में 30 से 40 साल के युवा सबसे ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि ये लोग ही बाहर अधिक निकल रहे हैं।
हालात यह है कि अगर घर पर कोई एक व्‍यक्ति कोरोना संक्रमित होता है तो पूरा का पूरा परिवार ही पॉजिटिव पाया जा रहा है। इस बार आइसोलेशन में जाने के बावजूद घर पर रहने वाले अन्‍य लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। पहले सांस लेने में दिक्‍कत होती थी। लेकिन इस बार तो उल्‍टी और दस्‍त की परेशानी भी हो रही है। साथ ही त्‍वचा पर लाल चकत्‍ते पड़ रहे हैं।

देश में कोरोना महामारी की रफ़्तार हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। देश के सभी राज्‍यों में कोरोना संक्रमण के आंकड़े दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में 1 लाख 99 हजार 376 नए मरीज मिले हैं। 93 हजार 418 ठीक हुए और 1,037 की मौत हो गई। कई राज्‍यों में हालात बेहद खराब हैं। बड़ी संख्‍या में मौतें हो रही हैं। नए केस का आंकड़ा पिछले साल 16 सितंबर को आए पहले पीक के दोगुना से ज्यादा हो गया है। तब एक दिन में सबसे ज्यादा 97,860 केस आए थे। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 14 लाख 65 हजार 877 हो गई है। कोरोना से पीड़ित लोगों के ठीक होने की दर और गिरकर 89.51% रह गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका