न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना 2.0 जितनी तेजी से बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से होगा खत्म

अध्ययन मे यह भी कहा गया है कि अप्रैल के अंत तक देश की 40% आबादी में एंटीबाडी विकसित हो जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Apr 2021 10:03:14

कोरोना 2.0 जितनी तेजी से बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से होगा खत्म

भारत में कोरोना की दूसरी लहर जितनी तेजी से बढ़ रही है, यह उतनी ही तेजी से खत्म भी होगी। ऐसा एक अध्ययन में कहा गया है। अध्ययन मे यह भी कहा गया है कि अप्रैल के अंत तक देश की 40% आबादी में एंटीबाडी विकसित हो जाएगी। क्रेडिट सुसे के एक अध्ययन में कहा गया है कि कोरोना की दूसरी लहर में जिस तेजी से लोग संक्रमित हो रहे हैं, उतनी ही जल्द इसे खत्म भी हो जाना चाहिए। अध्ययन में कहा है कि पिछले साल दिसंबर के अंत तक 21% आबादी में एंटीबाडी विकसित हो चुकी थी। अप्रैल के अंत तक इसमें 7% आबादी के और जुड़ने का अनुमान है। इसके अलावा टीकाकरण के जरिये 12% और लोगों में प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाएगी। इस तरह 40% आबादी मौत के खतरे से बाहर हो जाएगी। इतना ही नहीं 28% आबादी में संक्रमण के जरिये प्रतिरोधक क्षमता आ जाएगी। इसके अतिरिक्त कम-से-कम 13% लोग अप्रैल के अंत तक वैक्सीन की पहली डोज ले चुके होंगे। अध्ययन में आगे कहा गया है कि कोरोना के चलते मरने वाले 87 प्रतिशत लोग 50 साल से अधिक उम्र के हैं।

भारत में जून तक प्रतिदिन होंगी 2,320 मौतें

लैंसेट कोविड-19 आयोग ने कहा है कि भारत में यदि कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए तत्काल समुचित कदम नहीं उठाए गए तो जून 2021 के पहले सप्ताह तक देश में रोजाना 1,750 से 2,320 मौतें होंगी। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य होंगे। बताते चलें कि भारत कोरोना की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित है। फरवरी के पहले सप्ताह में जहां प्रतिदिन लगभग 11,000 मामले आ रहे थे, वहीं 16 अप्रैल को 2 लाख 33 हजार 757 नए मामले सामने आए। पूरे देश में अब तक 1।45 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमण के चलते इन 24 घंटों के अंदर 1,338 मरीजों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों का ये आंकड़ा तो सरकारी है।

शुक्रवार को 1 लाख 61 हजार 422 यानी 69.05% नए मरीज केवल 7 राज्यों में बढ़े। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 63,729, उत्तर प्रदेश में 27,360, देश की राजधानी दिल्ली में 19,486, कर्नाटक में 14,859, छत्तीसगढ़ में 14,912, मध्य प्रदेश में 11,045 और केरल में 10,031 लोग संक्रमित पाए गए। इन्हीं राज्यों में सबसे ज्यादा 939 यानी 70.17% मौतें भी दर्ज की गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म