न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में मिला XE वैरिएंट से संक्रमित दूसरा मरीज, लग चुकी थी वैक्सीन की दोनों डोज

कोरोना वायरस के नए XE वैरिएंट से संक्रमित एक और मरीज मुंबई में मिला है। मुंबई के सांताक्रूज इलाके में XE वेरियंट का दूसरा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस वैरिएंट से संक्रमित मरीज ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Apr 2022 11:31:34

मुंबई में मिला XE वैरिएंट से संक्रमित दूसरा मरीज, लग चुकी थी वैक्सीन की दोनों डोज

कोरोना वायरस के नए XE वैरिएंट से संक्रमित एक और मरीज मुंबई में मिला है। मुंबई के सांताक्रूज इलाके में XE वेरियंट का दूसरा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस वैरिएंट से संक्रमित मरीज ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली थी। इससे पहले मुंबई में ओमिक्रॉन वेरिएंट के इस सब वेरिएंट का पहला केस मिला था। महाराष्ट्र के अलावा गुजरात में भी इस वैरिएंट से संक्रमित एक मरीज मिला है। गुजरात के वडोदरा का रहने वाले बुजुर्ग का 11 मार्च को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद उनके सैंपल को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। जिसमें पता चला कि उनमें XE वेरिएंट के अंश थे। यह व्यक्ति मुंबई से सफर करके गुजरात के वडोदरा पहुंचा था और प्राइवेट होटल में ठहरा था। इस दौरान लक्षण दिखने पर उनका टेस्ट कराया गया और कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह बुजुर्ग 3 लोगों के संपर्क में भी आया था। इन सभी लोगों का भी टेस्ट कराया गया लेकिन इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।

आपको बता दे, मुंबई में जो पहला मरीज मिला था वो 50 साल की एक महिला थी। राहत की बात ये थी कि इस महिला में कोरोना के कोई लक्षण नही थे। वो 10 फरवरी को साउथ अफ्रीका से लौटी थीं। भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के एक्सपर्ट लगातार कोरोना के इस नए वेरिएंट का पता लगाने के लिए सैंपल का जीनोम सीक्वेंसिंग कर रहे हैं।

हालांकि INSACOG का कहना है कि अभी इस वैरिएंट से डरने की जरूरत नहीं है। फिलहाल इस सब वैरिएंट से होने वाली गंभीरता और मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की दर पर नजर रखी जा रही है।

कोरोना वायरस का नया वैरिएंट XE ओमिक्रॉन के दो सब वैरिएंट BA.1 और BA.2 का म्यूटेटेड वर्जन है। फिलहाल दुनियाभर में इसके कम ही मामले देखने को मिल रहे हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक Omicron के BA.2 सब वेरिएंट की तुलना में यह लगभग 10% तेजी से फैलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?