न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 16,167 नए मरीज, दिल्ली में संक्रमण दर 14.97%

देश में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 16167 नए केस आए हैं। हालांकि एक दिन पहले के मुकाबले नए मरीजों की संख्या कम है। लेकिन डेली पॉजिटिविटी रेट 6.14% पर पहुंच गई है। इस दौरान 15,549 मरीज़ कोरोना से ठीक हुए है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक्टिव मरीजों की संख्या अब 1,35,510 पर पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Aug 2022 10:41:32

देश में बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 16,167 नए मरीज, दिल्ली में संक्रमण दर 14.97%

देश में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 16167 नए केस आए हैं। हालांकि एक दिन पहले के मुकाबले नए मरीजों की संख्या कम है। लेकिन डेली पॉजिटिविटी रेट 6.14% पर पहुंच गई है। इस दौरान 15,549 मरीज़ कोरोना से ठीक हुए है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक्टिव मरीजों की संख्या अब 1,35,510 पर पहुंच गई है।

दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 2,423 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 14.97% दर्ज की गई। ये संख्या 22 जनवरी के बाद से सबसे ज्यादा है। वहीं संक्रमण की वजह से दो मरीजों की मौत भी हुई है। 22 जनवरी को, संक्रमण दर 16.4% थी। ये लगातार पांचवां दिन है जब दैनिक मामलों की संख्या 2,000 से ऊपर रही है। लगातार सात दिनों से संक्रमण दर 10% से ऊपर बना हुआ है। कोविड-19 के नये मामलों के साथ ही दिल्ली में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19,69,527 हो गई है जबकि मृतक संख्या 26,330 हो गई। दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या 8,048 है, जो पिछले दिन 7,349 थी। बुलेटिन में कहा गया है कि 5,173 मरीज घर पर क्वारंटीन हैं।

महाराष्ट्र ने बढ़ाई टेंशन

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 1,812 नए मामले आए जिसके बाद अब तक हुए संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 80,59,732 हो गई। वहीं, संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,48,139 हो गई है। एक दिन पहले महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,931 मामले आए थे और 9 मरीजों की मौत हुई थी। महाराष्ट्र में वर्तमान में 12,011 उपचाराधीन मरीज हैं।

जम्मू कश्मीर में रविवार को कोविड-19 के 708 नए मामले सामने आए, जिससे कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4,69,749 हो गई।

ओडिशा में रविवार को कोरोना के 730 नए मामले मिले और 2 मरीज़ों की मौत भी हुई है। रविवार को सामने आए मामलों में 130 बच्चे शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि वहीं दो मरीज़ो की मौत के बाद मृतकों की आंकड़ा 9,148 तक पहुंच गया। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में सबसे अधिक 157 मामले मिले हैं। इसके बाद खुर्दा जिले में 96 मरीज़ सामने आए। ओडिशा के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक राज्य में नए मामलों के साथ अब तक संक्रमित हुए मरीज़ों की संख्या 13,18,875 तक पहुंच गयी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए

20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश

मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत

टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला

शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश

हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण

Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स

सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश

'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म

'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द

हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट

केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका