न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona India: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1.69 लाख नए मरीज मिले, 900 से ज्यादा मौतें; 6 राज्‍यों में संक्रमण से हालात बेहद खराब

देश में कोरोना के मरीज नए रिकॉर्ड बना रहे है। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 69 हजार 914 मामले सामने आए। यह देश में एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Apr 2021 8:59:17

Corona India: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1.69 लाख नए मरीज मिले, 900 से ज्यादा मौतें; 6 राज्‍यों में संक्रमण से हालात बेहद खराब

देश में कोरोना के मरीज नए रिकॉर्ड बना रहे है। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 69 हजार 914 मामले सामने आए। यह देश में एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 10 अप्रैल को 1 लाख 52 हजार 565 केस सामने आए थे। देश के 16 राज्‍यों में कोरोना वायरस संक्रमण से हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक हैं। इन राज्‍यों में रोजाना संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। देश के जिन 16 राज्‍यों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, उनमें महाराष्‍ट्र, छत्‍तीसगढ़, उत्‍तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्‍ली, तमिलनाडु, मध्‍य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्‍थान, पंजाब, केरल, तेलंगाना, उत्‍तराखंड, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल हैं।

देश में बढ़ते मरीजों के साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। बीते दिन 904 लोगों ने कोरोना की वजह से मौत हो गई। यह पिछले 6 महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले पिछले साल 17 अक्टूबर को सबसे ज्यादा 1,032 लोगों की मौत हुई थी। एक्टिव केस, यानी कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा भी आज 12 लाख के पार पहुंच जाएगा। बीते दिन इसमें 93,590 की बढ़ोतरी हुई। इसी के साथ एक्टिव केस का आंकड़ा 11 लाख 95 हजार 960 पर पहुंच गया। देश में अब तक 1 करोड़ 35 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 21 लाख 53 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 70 हजार 209 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। महाराष्‍ट्र, छत्‍तीसगढ़, कर्नाटक, उत्‍तर प्रदेश, केरल में संयुक्‍त रूप से 70.82% एक्टिव कोरोना केस हैं। अकेले महराष्‍ट्र में ही पूरे देश के 48.57% सक्रिय मामले हैं। देश की कोरोना की रिकवरी रेट जो पहले अधिक थी, अब पिछले कुछ हफ्तों में कम हो गई है। रिकवरी रेट 98% से टूट कर अब 90.44% हो गई है।

देश में ‘टीका उत्सव’ मनाया जा रहा है। देश में 11-14 अप्रैल के बीच चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान को ‘टीका उत्सव’ नाम दिया गया है। इस उत्सव के तहत पहले दिन रविवार शाम तक 27 लाख से ज्यादा कोविड-19 (Covid-19) रोधी टीके की खुराक (Vaccine) दी गई हैं। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में मुख्यमंत्रियों के साथ वार्ता में चार दिवसीय ‘टीका उत्सव’ का प्रस्ताव दिया था जिसकी शुरुआत ज्योतिबा फुले की जयंती से शुरू होकर बीआर आंबेडकर की जयंती तक चलनी है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र देश का पहला राज्य हो गया है, जहां वैक्सीन के एक करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं। राज्य के हेल्थ सेक्रेटरी प्रदीप व्यास ने बताया कि अब तक 1 करोड़ 38 हजार से ज्यादा डोज लगाए जा चुके हैं। यहां 16 जनवरी से वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत हुई थी।

महाराष्ट्र में रविवार को 63,294 नए मरीज मिले। 34,008 मरीज ठीक हुए और 349 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 34.07 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 27.82 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 57,987 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 5.65 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में रविवार को 15,353 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 2,769 लोग रिकवर हुए और 67 की मौत हो गई। अब तक यहां 6.92 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6.11 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,152 मरीजों की मौत हो गई। 71,241 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली में रविवार को 10,774 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 5,158 लोग रिकवर हुए और 48 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.25 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6.79 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,283 मरीजों की जान चली गई। 34,341 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में रविवार को 10,521 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 82 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4.43 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.48 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,899 मरीजों की मौत हुई है। 90,277 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण की तुलना में यहां एक्टिव रेट देश में सबसे ज्यादा है। अभी 18.4% एक्टिव मरीजों का यहां इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में रविवार को को 5,939 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,306 लोग रिकवर हुए और 24 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.38 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.98 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,184 मरीजों की जान चली गई। 35,316 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में रविवार को 5,469 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 2,976 लोग रिकवर हुए और 54 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.47 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.15 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4800 मरीजों की मौत हो गई। 27,568 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान में रविवार को 5,105 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 1,015 लोग रिकवर हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.63 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.28 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,926 मरीजों की मौत हो गई। 31,986 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7 नए केस सामने आए हैं। राज्य सरकार के मुताबिक, पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,619 है। इसमें 143 सक्रिय मामले, 4,464 डिस्चार्ज हो चुके मामले हैं। संक्रमण से राज्य में अब तक 12 लोगों की मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म