न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना की रफ्तार ने बिगाड़े हालात, 24 घंटे में मिले 1.41 लाख मरीज; 285 की मौत

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर शुरू हो गई है। लगातार दूसरे दिन एक लाख से ज्यादा मरीज सामने आए। पिछले 24 घंटे की बात करे तो संक्रमण ने 1,41,827 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पहले यानी गुरुवार को 1,17,094 नए मामले दर्ज किए गए थे। एक ही दिन में नए मामलों में 25 हजार की बढ़ोतरी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Jan 2022 10:35:55

कोरोना की रफ्तार ने बिगाड़े हालात,  24 घंटे में मिले 1.41 लाख मरीज; 285 की मौत

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर शुरू हो गई है। लगातार दूसरे दिन एक लाख से ज्यादा मरीज सामने आए। पिछले 24 घंटे की बात करे तो संक्रमण ने 1,41,827 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पहले यानी गुरुवार को 1,17,094 नए मामले दर्ज किए गए थे। एक ही दिन में नए मामलों में 25 हजार की बढ़ोतरी हुई है। देश में शुक्रवार को कोरोना से 285 लोगों की मौत हुई है। भारत में डेली पॉजिटिविटी रेट 9.28% रहा। फिलहाल, देश में 4,72,169 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, अब तक 4,83,178 लोगों की मौत हो चुकी है। नए आंकड़ों को मिलाकर संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 53 लाख 68 हजार 372 हो चुकी है।

वहीं, राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में शुक्रवार को 40,925 नए संक्रमित मिले। 14,256 लोग ठीक हुए और 20 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 68.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 65.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,41,614 लोगों की मौत हो गई। 1,41,492 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अनुसार, मुंबई में संक्रमण के रिकॉर्ड 20,927 नये मामले आए हैं जबकि संक्रमण से 6 लोगों की मौत हुई है। गुरुवार के मुकाबले आज 790 नये मामले आए हैं।

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को 18,213 लोग संक्रमित पाए गए। 7912 लोग ठीक हुए और 18 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.11 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,864 की मौत हो गई। 51,384 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17,335 नए मामले सामने आए, जो 8 मई के बाद एक दिन में सबसे अधिक हैं। इसके अलावा 9 मरीजों की मौत भी हुई और संक्रमण दर बढ़कर 17.73% तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इससे पहले गुरुवार को 15,709 मामले सामने आए थे जबकि संक्रमण दर 15.34% रही थी। इससे पहले बुधवार को 10,665 जबकि मंगलवार को 5,481 मामले सामने आए थे।

तमिलनाडु में शुक्रवार को 8981 लोग संक्रमित पाए गए। 984 लोग ठीक हुए और 8 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 27.76 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.08 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,833 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 30,817 हैं।

कर्नाटक में बीते दिन यानी शुक्रवार को 8449 लोग संक्रमित पाए गए। 505 लोग ठीक हुए और 4 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 30.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,362 लोगों की मौत हो गई। 30,113 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राजस्थान में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। बीते दिन राज्य में 3300 लोग संक्रमित पाए गए। 279 लोग ठीक हुए, जबकि 2 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.66 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,969 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 10,287 हैं।

मध्य प्रदेश की बात करे तो राज्य में 1320 लोग संक्रमित पाए गए। 161 लोग ठीक हुए, जबकि 1 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.97 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,536 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 3632 हैं। भोपाल में 347 नए संक्रमित मिले हैं। यहां एक्टिव केस बढ़कर 962 हो गए हैं। वहीं, ग्वालियर में 111 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां एक्टिव केस 435 हो गए हैं। जबलपुर में 96 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छिंदवाड़ा में 15 और रीवा में 8 नए केस मिले हैं।

उत्तर प्रदेश में बीते दिन यानी शुक्रवार को 4223 लोग संक्रमित पाए गए। 119 ठीक हुए और एक मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 17.23 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,918 लोगों की मौत हो गई। 12327 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

गुजरात में शुक्रवार को 5396 लोग संक्रमित पाए गए। 1158 ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.50 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.21 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,128 लोगों की मौत हो गई। 18,583 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

हरियाणा में शुक्रवार को 3748 लोग संक्रमित पाए गए। 882 लोग ठीक हुए और 3 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.85 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.64 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,070 लोगों की मौत हो गई। 10,775 का अभी इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 2828 लोग संक्रमित पाए गए। 46 लोग ठीक हुए और 3 संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई हैं। अब तक राज्य में 10.17 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.94 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,609 लोगों की मौत हो गई। 9684 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

बिहार में शुक्रवार को 3048 लोग संक्रमित पाए गए। 342 लोग ठीक हुए और 2 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.35 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,098 लोगों की मौत हो गई। 8489 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला