न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona India: राहत! बीते दिन 3.37 लाख मरीज ठीक हुए; चिंता! संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा

देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 82 हजार 847 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका के नए कोरोना मरीजों से 9 गुना ज्यादा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 May 2021 11:22:11

Corona India: राहत! बीते दिन 3.37 लाख मरीज ठीक हुए; चिंता! संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा

देश में 3 दिन लगातार मामलों में गिरावट के बाद मंगलवार को फिर कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 82 हजार 847 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका के नए कोरोना मरीजों से 9 गुना ज्यादा है। वहां बीते दिन 42,354 संक्रमितों की पहचान हुई। कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ते जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3,783 लोगों की कोरोना से मौत हुई। यह एक दिन में होने वाली मौत के मामले में यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। हालाकि, राहत की बात यह रही कि बीते दिन 3.37 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी। यह भी एक रिकॉर्ड है। केंद्रीय स्वास्थ्य संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि देश में एक और पॉजिटिव ट्रेंड है, तो वहीं रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। यह 2 मई को यह 78% था। 3 मई को 82% हो गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,82,315 नए मामले सामने आए हैं। 3,780 लोगों की मौत हुई है। नए मामलों के बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 34,87,229 हो गई है। मंगलवार को 3,38,439 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।

16.04 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की लगी डोज

देश में अब तक 16.04 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 3,04,49,733 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई गई है। मंगलवार को देश भर में सिर्फ 14,84,989 डोज लगाई गई।

15.41 लाख सैंपल की हुई जांच

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए अब तक कुल 29,48,52,078 सैंपल की टेस्टिंग की जा चुकी है। ICMR के मुताबिक, मंगलवार को देश भर में 15,41,299 सैंपल की जांच हुई।

ये है प्रमुख राज्यों के हाल

महाराष्ट्र में मंगलवार को 51,880 लोग संक्रमित पाए गए। 65,934 लोग रिकवर हुए और 891 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 48.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 41.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 71,742 लोगों की मौत हो गई है। 6.41 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 25,770 लोग संक्रमित पाए गए। 38,683 लोग रिकवर हुए और 351 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 13.68 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 10.81 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,798 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2.85 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण के 19,953 नए केस आए और 338 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 90,419 है और अब तक संक्रमण से 17,752 लोगों की जान जा चुकी है।

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 15,785 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 12,093 लोग ठीक हुए और 210 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.53 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,485 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.24 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में मंगलवार को 13,050 लोग संक्रमित मिले। 12,121 लोग रिकवर हुए और 131 की मौत हो गई। अब तक 6.20 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.64 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,779 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.48 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में मंगलवार को 12,236 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,249 लोग ठीक हुए और 98 की मौत हो गई। अब तक 6.12 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.20 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,003 लोगों की मौत हो चुकी है। 86,639 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

तेलंगाना में मंगलवार को संक्रमण के 6,361 नए मामले सामने आए हैं और 51 लोगों की मौत हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 77,704 हो गई। वहीं राज्य में अब तक संक्रमण से 2,527 लोगों की मौत हो चुकी है।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में मंगलवार को 31 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 6,181 हो गई है। इसमें 5,879 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अभी 232 एक्टिव केस हैं और अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी