न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

India Covid Update: पिछले 24 घंटे में मिले 60 हजार के करीब मरीज, 257 की हुई मौत

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना (Corona) के नए मामलों में से 80 प्रतिशत मामले छह राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात से सामने आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Mar 2021 9:56:17

India Covid Update: पिछले 24 घंटे में मिले 60 हजार के करीब मरीज, 257 की हुई मौत

देश में कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ते जा रही है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना (Corona) के नए मामलों में से 80 प्रतिशत मामले छह राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात से सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों की बात करे तो देश में करीब 60 हजार कोरोना मरीज मिले। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 59,118 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 257 लोगों की मौत हुई है। नए केस 17 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा हैं। तब 61,893 मरीज मिले थे। नए मरीजों के मिलने के बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या एक करोड़ 18 लाख 46 हजार 652 हो गई है। देश में अब तक 1 करोड़ 12 लाख 64 हजार 637 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि इस समय 4 लाख 21 हजार 66 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में हुई मौतों के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 60 हजार 949 हो गई है। आईसीएमआर के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 11,00,756 कोरोना जांच की गई है।

देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे है। यहां गुरुवार को 35,952 नए मरीज मिले। 20,444 ठीक हुए, जबकि 111 की मौत हुई। राज्य में बीते दिन में मिले मरीजों का आंकड़ा महामारी की शुरुआत से अब तके एक दिन में मिलने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 24 मार्च को यहां 31,855 केस आए थे। राज्य में अब तक 26 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 22.83 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 53,795 की मौत हुई है। यहां फिलहाल 2.62 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

मुंबई में 5,504 नए मरीज मिले। महामारी शुरू होने के बाद से यह आंकड़ा एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा है। बढ़ते कोरोना मरीजों के चलते BMC ने लोगों को चेताया है कि आने वाले समय में एक दिन में 10 हजार मामले आ सकते हैं। ऐसे में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। उधर, मिलिंद सोमन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। 55 वर्षीय एक्टर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। वे अभी होम आइसोलेशन में हैं।

दिल्‍ली में गुरुवार को 1,515 नए केस आए। यह इस साल एक दिन में मिलने वाले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 23 मार्च को 1101 केस आए थे। पिछले 24 घंटे में यहां 903 मरीज ठीक हुए और 5 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.52 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.36 लाख ठीक हुए हैं और 10,978 ने जान गंवाई है। अभी 5,497 का इलाज चल रहा है।

पंजाब में गुरुवार को को 2,661 नए मरीज मिले। 1,735 ठीक हुए, जबकि 43 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.22 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.95 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 6,517 की मौत हुई है। फिलहाल 21 हजार 405 लोगों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में गुरुवार को 1,961 नए कोरोना मरीज मिले। 1,405 मरीज ठीक हुए, जबकि 7 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2।94 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.80 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,473 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 9,372 लोगों का इलाज चल रहा है। यहां 28 फरवरी को 407 केस आए थे, तब से इनमें हर दिन बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

मध्यप्रदेश में गुरुवार को 1,885 नए मरीज मिले। 919 ठीक हुए, जबकि 9 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.82 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.67 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 3,928 की मौत हुई है। फिलहाल 11,004 लोगों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में गुरुवार को 715 संक्रमितों की पहचान हुई। 238 मरीज ठीक हुए। राज्य में अब तक 3।27 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.19 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,808 ने जान गंवाई है। यहां 23 फरवरी को 76 केस आए थे, जो 25 मार्च तक बढ़कर 700 के पार पहुंच गए हैं। यानी इनमें 600 से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजस्थान में सबसे ज्यादा जोधपुर में 127 केस सामने आये हैं। वहीं कोटा में 80, जयपुर में 77, अजमेर में 54, अलवर में 14, बांसवाड़ा में 10, बारां में 18, भीलवाड़ा में 22, चित्तौड़गढ़ में 14, डूंगरपुर में 55, नागौर में 13, प्रतापगढ़ में 14, राजसमंद में 22, सीकर में 12, सिरोही में 49 और उदयपुर में 67 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 5149 हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब