न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में 24 घंटे में मिले 13,659 नए कोरोना मरीज; यह बीते 150 दिनों में सबसे ज्यादा

भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। पिछले 24 घंटों की बात करे तो देश में 21,814 नए मरीजों की पहचान हुई। 17,674 मरीज ठीक हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Mar 2021 9:35:06

महाराष्ट्र में 24 घंटे में मिले 13,659 नए कोरोना मरीज; यह बीते 150 दिनों में सबसे ज्यादा

भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। पिछले 24 घंटों की बात करे तो देश में 21,814 नए मरीजों की पहचान हुई। 17,674 मरीज ठीक हो गए। 114 ने इस महामारी से जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 4,020 की बढ़ोतरी हो गई। अब तक कुल 1.12 करोड़ लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.09 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.58 लाख की मौत हुई है, जबकि 1.85 लाख का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 13 हजर 659 नए मरीज मिले। यह 7 अक्टूबर के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है। तब 14 हजार 578 केस आए थे। करीब 15 दिन पहले तक यहां 5-6 हजार केस आ रहे थे। देश में अभी 60% से ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में मिल रहे हैं। बुधवार को राज्य में 9,913 लोग ठीक हुए और 54 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 22 लाख 52 हजार 57 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20 लाख 99 हजार 207 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52,610 मरीजों की मौत हो गई। 99,008 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

दिल्ली में बुधवार को 370 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 279 लोग रिकवर हुए और 3 की जान चली गई। अब तक 6 लाख 42 हजार 030 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 29 हजार 199 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,931 मरीजों की मौत हो गई। 1900 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

केरल में बुधवार को 2475 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 4192 लोग ठीक हुए और 14 की जान चली गई। अब तक यहां 10 लाख 83 हजार 531 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 10 लाख 43 हजार 473 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4343 मरीजों की मौत हो गई। 35415 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में बुधवार के 516 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 309 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हुई। अब तक 2 लाख 66 हजार 43 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 58 हजार 251 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,877 मरीजों की मौत हो गई। 3,915 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में बुधवार को 188 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 119 लोग ठीक हुए। अब तक 3 लाख 22 हजार 78 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 17 हजार 257 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,789 मरीजों की मौत हो गई। 2,032 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात में बुधवार को 675 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 484 लोग ठीक हुए। अब तक 2 लाख 75 हजार 197 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 67 हजार 250 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,418 मरीजों की मौत हो गई। 3,529 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में बुधवार को 121 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 110 लोग ठीक हुए और 2 की जान चली गई। अब तक 6 लाख 04 हजार 648 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 94 हजार 219 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8740 मरीजों की मौत हो गई। 1689 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में बुधवार को 760 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 331 लोग रिकवर हुए और 6 की मौत हुई। अब तक 9 लाख 56 हजार 801 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 9 लाख 36 हजार 947 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 12379 मरीजों की मौत हो गई। अभी 7456 मरीजों का इलाज चल रहा है।

हरियाणा में बुधवार को 359 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 180 लोग रिकवर हुए और 2 की मौत हुई। अब तक 2 लाख 73 हजार 446 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 2 लाख 67 हजार 942 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 3064 मरीजों की मौत हो गई। अभी 2440 मरीजों का इलाज चल रहा है।

2.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को लग चुकी वैक्सीन

वैक्सीनेशन के 54वें दिन भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2.5 करोड़ के पार हो गया। बुधवार को 9.22 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना संक्रमण का नया मरीज मिला। इससे पहले तीन दिन तक यहां कोई भी संक्रमित नहीं मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत