न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Covid 19 India: मौतों की यह संख्या बढ़ा रही चिंता! पिछले 24 घंटे में 4194 लोगों की कोरोना से गई जान

देश में कोरोना की रफ्तार अब धीमी पड़ना शुरू हो गई है। जो कि राहत की बात है। कोरोना की थमती रफ्तार के बावजूद मौत का आंकड़ा डराने लगा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 May 2021 10:01:11

Covid 19 India: मौतों की यह संख्या बढ़ा रही चिंता! पिछले 24 घंटे में 4194 लोगों की कोरोना से गई  जान

देश में कोरोना की रफ्तार अब धीमी पड़ना शुरू हो गई है। जो कि राहत की बात है। कोरोना की थमती रफ्तार के बावजूद मौत का आंकड़ा डराने लगा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 4,194 लोगों की मौत हो गई है। बीते दिन 2,57,299 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह आंकड़ा पिछले 35 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 16 अप्रैल को 2.34 लाख संक्रमितों की पहचान हुई थी। राहत की बात है कि इस दौरान 3,57,554 लोग ठीक भी हुए। कोरोना के नए मामलों के बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या 2 करोड़ 62 लाख 88 हजार 080 हो गई है। देश में फिलहाल 29 लाख 18 हजार 353 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते 24 दिनों में पहली बार एक्टिव केसों का आंकड़ा 30 लाख के नीचे आया है। इससे पहले 27 अप्रैल को 29.72 लाख एक्टिव केस थे।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में अब तक कोरोना से 29 लाख 23 हजार 400 एक्टिव केस हैं जबकि 2 करोड़ 30 लाख 70 हजार 365 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। देश में अब तक कोरोना से 2,95,525 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह है प्रमुख राज्यों का हाल

महाराष्‍ट्र

महाराष्‍ट्र में भी कोरोना से काफी राहत मिलती दिख रही है। शुक्रवार को 29,644 लोग संक्रमित पाए गए। 44,493 लोग ठीक हुए। हालाकि, राज्य में रोजाना होने वाली मौतों की संख्या चिंता बढ़ा रही है। पिछले 24 घंटे में 1,263 मरीजों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 55.27 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 50.70 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 86,618 लोगों की मौत हो गई। 3.67 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 7,682 लोग संक्रमित पाए गए। 17,668 लोग ठीक हुए और 172 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.59 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 15.34 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,760 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1.06 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली

दिल्ली में शुक्रवार को 3,009 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 7,288 लोग ठीक हुए और 252 की मौत हो गई। अब तक 14.12 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.54 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,831 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 35,683 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 4,943 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 9,867 लोग ठीक हुए और 96 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.41 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.52 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,391 मरीजों की मौत हो चुकी है। 76,446 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात

गुजरात में शुक्रवार को 4,251 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 8,783 लोग ठीक हुए और 65 की मौत हो गई। अब तक 7.80 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.86 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,469 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 84,421 लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को 4,384 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 9,405 लोग ठीक हुए और 79 की मौत हो गई। अब तक 7.57 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.82 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,394 लोगों की मौत हो चुकी है। 67,625 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

बिहार

बिहार में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 98 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 4339 पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 5154 मामले सामने आए, ​जिसके बाद प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 6.81 लाख हो गई है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में अब तक 6.17 लाख लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 49,311 मरीज़ उपचाराधीन हैं।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण शुक्रवार को 159 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद प्रदेश में इस वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 14,054 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में संक्रमण के 19,847 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12.29 लाख हो गई है। प्रदेश में उपचाराधीन लोगों की संख्या 1.32 लाख है। गुरुवार को प्रदेश में 19,017 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं और राज्य में अब तक 10.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।

राजस्थान

राजस्थान में 35 दिन बाद शुक्रवार को 7 हजार से कम 6,225 केस मिले हैं, जबकि 129 लोगों की मौत हो गई। वहीं राहत की बात ये है कि 18,264 मरीज रिकवर हुए हैं। रिकवरी रेट में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में रिकवरी रेट 85% के नजदीक पहुंच गई। सबसे अच्छी रिकवरी रेट जालौर में 94 फीसदी, जबकि सबसे कम 63% जैसलमेर की है।

शुक्रवार को सबसे ज्यादा 1,251 मरीज जयपुर में मिले हैं, जबकि 28 मरीजों की इस बीमारी से मौत हुई है। जयपुर में 2,897 मरीज रिकवर हुए हैं। राजस्थान में मुख्यमंत्री के गृह जिला जोधपुर में रिकवरी तेजी से हो रही है। यहां 10 दिन पहले तक 24,400 से ज्यादा एक्टिव केस थे, जो अब कम होकर 9231 पर पहुंच गए।

प्रदेश के 33 में 14 जिले ऐसे हैं, जहां 100 से कम संख्या में मरीज मिले हैं। सबसे कम 12 मरीज जालौर जिले में मिले हैं। जालौर के अलावा सीकर, सिरोही, राजसमंद, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, करौली, झालावाड़, धौलपुर, दौसा, बूंदी, चित्तौड़गढ़ और बारां जिले में भी 100 से कम केस मिले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान समझौते का असर, कच्चे तेल में 4% से ज्यादा की गिरावट; क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
अमेरिका-ईरान समझौते का असर, कच्चे तेल में 4% से ज्यादा की गिरावट; क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, नेपाल में प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत पर पहली बार बोले खान सर
खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, नेपाल में प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत पर पहली बार बोले खान सर
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम