न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में लगातार चौथे दिन मिले 1.50 लाख से कम मरीज, 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा ठीक हुए; एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर हुई 16.31 लाख

देश में नए मरीजों के मिलने की संख्या लगातार कम होती जा रही है। गुरुवार को 1 लाख 31 हजार 280 नए मरीज मिले। नए मरीजों का आंकड़ा लगातार चौथे दिन 1.50 लाख से कम रहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Jun 2021 9:39:00

देश में लगातार चौथे दिन मिले 1.50 लाख से कम मरीज, 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा ठीक हुए; एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर हुई 16.31 लाख

देश में नए मरीजों के मिलने की संख्या लगातार कम होती जा रही है। गुरुवार को 1 लाख 31 हजार 280 नए मरीज मिले। नए मरीजों का आंकड़ा लगातार चौथे दिन 1.50 लाख से कम रहा। इससे पहले 30 मई को 1.51 लाख लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बीते दिन 2 लाख 5 हजार 771 मरीज ठीक भी हुए वहीं, 2,705 की मौत भी हुई है। बीते दिन एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 77,239 की कमी आई। इसमें चार दिन में ही करीब चार लाख की गिरावट दर्ज की गई है। 30 मई को कुल 20 लाख 22 हजार 45 एक्टिव केस थे, जो अब घटकर 16.31 लाख रह गए हैं।

पांच राज्‍यों में एक लाख से ज्‍यादा एक्टिव मरीज

देश में भले ही कोरोना के मामले कम हो रहे हो लेकिन पांच राज्‍यों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या अभी भी एक लाख से ज्‍यादा है। कर्नाटक में अभी भी 2.93 लाख एक्टिव केस हैं, जबकि तमिलनाडु 2.88 लाख, महाराष्ट्र में 2.04 लाख, केरल में 1.92 लाख और आंध्र प्रदेश 1.43 लाख एक्टिव केस हैं।

महाराष्ट्र में गुरुवार को 15,229 लोग संक्रमित पाए गए। 25,617 लोग ठीक हुए और 643 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 57.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 54.86 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 97,394 लोगों की मौत हो गई। 2.04 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। मुंबई में 985 नए मामले सामने आए हैं और 27 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,08,026 हो गई जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 14,907 हो गई है। वहीं नासिक संभाग में 1,996 नए मामले सामने आए हैं और 53 लोगों की मौत हुई है। पुणे संभाग में 3,885 नए मामले सामने आए हैं और 45 लोगों की मौत हुई।

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 1,619 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3,854 लोग ठीक हुए और 22 की मौत हो गई। अब तक 9.76 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.34 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,139 लोगों की मौत हो चुकी है। 29,378 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात में गुरुवार को 1,207 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3,018 लोग ठीक हुए और 17 की मौत हो गई। अब तक 8.13 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.78 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,890 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 24,404 लोगों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 1,220 लोग संक्रमित पाए गए। 4,260 लोग ठीक हुए और 108 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.95 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.48 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,895 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 25,546 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में गुरुवार को 1,258 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 6,456 लोग ठीक हुए और 44 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.43 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,559 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 27,408 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में गुरुवार को 846 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3,746 लोग ठीक हुए और 50 की मौत हो गई। अब तक 7.82 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.60 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,207 लोगों की मौत हो चुकी है। 14,186 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली में गुरुवार को 487 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,058 लोग ठीक हुए और 45 की मौत हो गई। अब तक 14.27 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.94 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,447 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 8,748 का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं