न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में बीते दिन 92,719 नए कोरोना मरीज मिले, 1.62 लाख ठीक भी हुए; 2,222 की मौत

देश में लगातार दूसरे दिन नए कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख से कम रहा। बीते दिन 92,719 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई इससे पहले सोमवार को 87,295 कोरोना मरीज मिले थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Jun 2021 9:00:46

देश में बीते दिन 92,719 नए कोरोना मरीज मिले, 1.62 लाख ठीक भी हुए; 2,222 की मौत

देश में लगातार दूसरे दिन नए कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख से कम रहा। बीते दिन 92,719 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई इससे पहले सोमवार को 87,295 कोरोना मरीज मिले थे।

पिछले 24 घंटे में 2,222 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है। अच्छी बात यह भी रही कि इस दौरान 1 लाख 62 हजार 280 संक्रमित ठीक हो गए। बीते दिन इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 71,792 की कमी आई है। पिछले 15 दिनों में एक्टिव केसों में 13 लाख 54 हजार 978 की कमी हुई है। देश में 24 मई को 25.81 लाख एक्टिव केस थे, जो अब घटकर 12.26 लाख रह गए हैं।

अब मरीजों में नाखून और बाल संबंधी बीमारियां

देश में कोरोना संक्रमण कम हो रहा है लेकिन कोरोना से ठीक होने के बाद अब मरीजों में नाखून और बाल संबंधी बीमारियां दिख रही हैं। कुछ मरीजों में हर्पीज की समस्‍या भी देखने को मिल रही है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि लोग बढ़ते लक्षणों को नजरअंदाज ना करें। मुंबई, दिल्‍ली और कुछ अन्‍य बड़े शहरों के डॉक्‍टर्स का कहना है कि कोरोना वायरस से उबरने के बाद अस्‍पताल से घर गए लोगों में त्‍वचा रोग सामने आ रहे हैं। इनमें सबसे आम बीमारी हर्पीज है। अधिकांश मरीजों में यह देखने को मिल रही है।

यह है प्रमुख राज्यों का हाल

महाराष्ट्र में बीते दिन 10,891 लोग संक्रमित पाए गए। 16,577 लोग ठीक हुए और 702 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 58.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 55.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.01 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.67 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में बीते दिन 1,102 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2,707 लोग ठीक हुए और 14 की मौत हो गई। अब तक 9.82 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.50 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,257 लोगों की मौत हो चुकी है। 19,471 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात में बीते दिन 695 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2,122 लोग ठीक हुए और 11 की मौत हो गई। अब तक 8.17 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.93 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,955 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 14,724 लोगों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में बीते दिन 705 लोग संक्रमित पाए गए। 2,227 लोग ठीक हुए और 92 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.99 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.64 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,425 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 14,067 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में बीते दिन 529 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2,617 लोग ठीक हुए और 32 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.47 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.25 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,719 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 13,624 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश
में बीते दिन 535 नए मामले सामने आए। 1,376 लोग ठीक हुए और 36 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.86 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.69 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,405 लोगों की मौत हो गई। 7,983 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

दिल्ली में बीते दिन 316 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 521 लोग ठीक हुए और 41 की मौत हो गई। अब तक 14.29 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,668 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 4,962 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर