न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कमजोर पड़ती दूसरी लहर! 24 घंटे में मिले 1.01 लाख नए कोरोना मरीज, 1.73 लाख ठीक हुए; 2,444 की हुई मौत

बताया गया कि देश में फिलहाल कुल एक्टिव मामलों की संख्या 14,01,609, डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 2,71,59,180 और मृतकों की संख्या 3,49,186 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Jun 2021 10:07:34

कमजोर पड़ती दूसरी लहर! 24 घंटे में मिले 1.01 लाख नए कोरोना मरीज, 1.73 लाख ठीक हुए; 2,444 की हुई मौत

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ती जा रही है। देश में रविवार को कोरोना के 1 लाख 1 हजार 159 मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में संक्रमण की वजह से 2,444 लोगों की मौत हुई है। देश में करीब 45 दिन बाद रोजाना मौतों का आंकड़ा 2500 से नीचे आया है। इससे पहले 22 अप्रैल को 2257 लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ ही जो राहत वाली बात यह है कि बीते दिन 1 लाख 73 हजार 831 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 75,151 की कमी रिकॉर्ड की गई। बताया गया कि देश में फिलहाल कुल एक्टिव मामलों की संख्या 14,01,609, डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 2,71,59,180 और मृतकों की संख्या 3,49,186 हो गई है।

23 करोड़ से ज्यादा लोगों का हुआ टीकाकरण

देश में अब तक 23 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जानकारी दी गई कि अब तक 23,27,86,482 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जिसमें से 13,90,916 लोगों का वैक्सीनेशनस रविवार को हुआ।

अब तक 36,63,34,111 लोगों की हुई जांच

उधर ICMR के अनुसार देश में रविवार को 15,87,589 लोगों की जांच हुई। ICMR के मुताबिक देश में अब तक 36,63,34,111 लोगों की जांच हो चुकी है। देश में कोरोना के कुल मामलों में से 5.13% एक्टिव केस, 93.67% लोग डिस्चार्ज और 1.20% लोगों की मौत हो चुकी है।

यह है प्रमुख राज्यों का हाल

महाराष्ट्र में बीते दिन 12,557 लोग संक्रमित पाए गए। 14,433 लोग ठीक हुए और 618 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 58.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 55.43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख लोगों की मौत हो गई। 1.85 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश
में बीते दिन 1,037 लोग संक्रमित पाए गए। 2,446 लोग ठीक हुए और 101 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.98 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.59 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,252 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 17,928 मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में बीते दिन 999 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2,589 लोग ठीक हुए और 25 की मौत हो गई। अब तक 9.80 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,217 लोगों की मौत हो चुकी है। 23,280 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान
में बीते दिन 904 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,854 लोग ठीक हुए और 25 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.46 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.19 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,656 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 18,575 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में बीते दिन 848 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2,915 लोग ठीक हुए और 12 की मौत हो गई। अब तक 8.16 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,933 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 18,008 लोगों का इलाज चल रहा है। गुजरात के वडोदरा में 191, सूरत में 141, अहमदाबाद में 134, जूनागढ़ में 56, राजकोट में 49 और जामनगर में 31 मामले सामने आए। गुजरात में अबतक टीके की 1,84,04,654 खुराकें दी जा चुकी हैं।

मध्यप्रदेश में बीते दिन 735 नए मामले सामने आए। 1,934 लोग ठीक हुए और 42 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.85 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.67 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,337 लोगों की मौत हो गई। 10,103 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। प्रदेश में रविवार को कोरोना के 298 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 137 एवं जबलपुर में 56 नये मामले आये।

दिल्ली में बीते दिन 381 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,189 लोग ठीक हुए और 34 की मौत हो गई। अब तक 14.29 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.99 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,591 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 5,889 मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट गिरकर 0.50% हो गई है। दूसरी लहर के पीक के दौरान यह 32% तक हो गई थी।

उत्तराखंड में बीते दिन 496 नए कोरोना मामले मिले और 23 अन्य ने महामारी से दम तोड़ दिया जबकि ब्लैक फंगस से पीडि़त तीन मरीजों की भी मौत हो गई। यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 3.34 लाख हो चुकी है। ताजा मामलों में सर्वाधिक 121 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि हरिद्वार में 67, पिथौरागढ में 61, टिहरी गढवाल में 54 और उधमसिंह नगर में 26 मामले सामने आए ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में 23 में से 16 मौत अकेले देहरादून जिले में हुई है और अब तक प्रदेश में कुल 6699 लोग महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं । प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 16125 है जबकि 305239 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं ।

प्रदेश में ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के 20 और मामले सामने आए जबकि 3 मरीजों की मृत्यु हो गई । प्रदेश में इस रोग से पीडित अब तक 299 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 47 की मृत्यु हो चुकी है

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल