न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना ब्‍लास्‍ट! देश में 24 घंटे में मिले करीब 1.80 लाख मरीज, 146 की मौत, पॉजिटिविटी रेट 13.29%

भारत में इन दिनों कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रसित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले 24 घंटे में 1,79,723 केस सामने आए हैं। शनिवार की तुलना में 12.6% ज्यादा केस हैं। 46,441 लोग रिकवर हुए हैं। पॉजिटिविटी रेट 13.29% हो गया है। इससे पहले देश में शनिवार को 1 लाख 58 हजार और शुक्रवार को 1 लाख 41 हजार 986 नए मामले दर्ज किए गए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Jan 2022 11:16:26

कोरोना ब्‍लास्‍ट! देश में 24 घंटे में मिले करीब 1.80 लाख मरीज, 146 की मौत, पॉजिटिविटी रेट 13.29%

भारत में इन दिनों कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रसित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले 24 घंटे में 1,79,723 केस सामने आए हैं। शनिवार की तुलना में 12.6% ज्यादा केस हैं। 46,441 लोग रिकवर हुए हैं। पॉजिटिविटी रेट 13.29% हो गया है। इससे पहले देश में शनिवार को 1 लाख 58 हजार और शुक्रवार को 1 लाख 41 हजार 986 नए मामले दर्ज किए गए थे। देश में अब तक 3.57 करोड़ लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.44 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। देश में फिलहाल कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 7,84,580 है। अब तक 4,83,935 लोगों की मौत महामारी के कारण हो चुकी है। देश में अब ओमिक्रॉन संक्रमण का कुल आंकड़ा बढ़कर 4033 हो गए है। भारत में सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें, तो महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। महाराष्ट्र में 44,388 केस सामने आए हैं 15,351 लोग ठीक भी हुए और 12 लोगों की कोरोना से मौत हुई। राज्य में अब एक्टिव केस बढ़कर 2,02,259 हो गए हैं। अब तक राज्य में कुल 69,200,244 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 65.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,41,639 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 22% पॉजिटिविटी रेट हो गया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 24,287 केस, दिल्ली में 22,751 , तमिलनाडु में 12,895 में, कर्नाटक में 12 हजार केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें, तो सबसे ज्यादा मौतें केरल (44) में हुईं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में कोरोना से 18 लोगों की जान गई।

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे के दौरान 24,287 नए केस दर्ज हुए हैं। बंगाल में इस दौरान 8213 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 18 लोगों की मौत हो गई है। राज्य का पॉजिटिविटी रेट 34% पहुंच गया है। अकेले कोलकाता में ही 8,712 नए मरीज मिले हैं और पॉजिटिविटी रेट 42% है। राज्य में अब कुल 17,55,046 एक्टिव केस हैं, जबकि 16.57 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। राज्य में कुल 19,901 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 22,751 नए मामले दर्ज हुए हैं। रविवार को 10,179 मरीज ठीक भी हो गए, लेकिन कोरोना से 17 लोगों की मौत दर्ज की गई है। अब राज्य में कुल 60,733 एक्टिव केस हो गए हैं। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 24% पहुंच गया है। अब तक राज्य में कुल 15,49,730 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,160 लोगों की मौत हो गई।

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे के दौरान 12,895 नए मामले सामने आए, 1,808 मरीज ठीक हुए और 12 मरीजों की मौत हुई। अब तक राज्य में 28.02 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.12 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,855 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 51,335 हैं।

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे के दौरान 12,000 लोग संक्रमित पाए गए, 901 लोग ठीक हुए और 4 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 30.51 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,370 लोगों की मौत हो गई। 49,602 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान 5,660 लोग संक्रमित पाए गए। 358 लोग ठीक हुए, जबकि 1 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.76 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,972 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 19,467 हैं।

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 2039 लोग संक्रमित पाए गए और 234 लोग ठीक हुए हैं। यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.01 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,537 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 6,842 हैं।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 7680 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 253 लोग ठीक हुए और 4 मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 17.37 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,928 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 25,974 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। राज्य में पिछले एक सप्ताह के दौरान करीब 1300% मरीज बढ़े हैं।

पंजाब में पिछले 24 घंटे के दौरान 3,922 लोग संक्रमित पाए गए। 145 लोग ठीक हुए और 9 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.21 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,674 लोगों की मौत हो गई। 16,343 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

गुजरात में पिछले 24 घंटे के दौरान 6,275 लोग संक्रमित पाए गए। 1263 ठीक हुए और किसी की मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 8.62 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,128 लोगों की मौत हो गई। 27,913 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान 5022 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 435 लोग ठीक हुए और 1 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.16 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,101 लोगों की मौत हो गई। 16,897 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

विजयवाड़ा में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 36 साल से फरार कमांडर भी शामिल; दो विधायकों की हत्या का आरोपी
विजयवाड़ा में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 36 साल से फरार कमांडर भी शामिल; दो विधायकों की हत्या का आरोपी
शेयर बाजार में भारी बिकवाली का सैलाब! सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी 22,400 के नीचे फिसली
शेयर बाजार में भारी बिकवाली का सैलाब! सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी 22,400 के नीचे फिसली
'ईरान ने सम्मान में होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका को भेजे तेल से लदे 20 बड़े जहाज',  डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'ईरान ने सम्मान में होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका को भेजे तेल से लदे 20 बड़े जहाज', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! उड़ान से पहले एयरस्पेस में घुसा संदिग्ध विमान, मचा हड़कंप
ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! उड़ान से पहले एयरस्पेस में घुसा संदिग्ध विमान, मचा हड़कंप
विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली वारदात, अवैध संबंध में हत्या, प्रेमिका के शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया
विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली वारदात, अवैध संबंध में हत्या, प्रेमिका के शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया
यूरोप में KitKat की बड़ी चोरी: 12 टन चॉकलेट बार गायब, कंपनी के प्रवक्ता ने चोरों के ‘टेस्ट’ की सराहना की!
यूरोप में KitKat की बड़ी चोरी: 12 टन चॉकलेट बार गायब, कंपनी के प्रवक्ता ने चोरों के ‘टेस्ट’ की सराहना की!
RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
मुस्लिम परिवार में शादी, पारसी मूल की थीं जरीन खान—5 महीने बाद बेटे जायद खान ने बताया क्यों हुआ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार
मुस्लिम परिवार में शादी, पारसी मूल की थीं जरीन खान—5 महीने बाद बेटे जायद खान ने बताया क्यों हुआ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार
16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनी स्टार, 20 साल में बनी मां, फिर गायब हो गई इंडस्ट्री से
16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनी स्टार, 20 साल में बनी मां, फिर गायब हो गई इंडस्ट्री से
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
रोहित शर्मा का जोरदार आगाज़, IPL 2026 में धमाकेदार पारी, इस खास रिकॉर्ड में विराट कोहली को छोड़ा पीछे
रोहित शर्मा का जोरदार आगाज़, IPL 2026 में धमाकेदार पारी, इस खास रिकॉर्ड में विराट कोहली को छोड़ा पीछे
RR vs CSK: चेन्नई की टीम दिखेगी नई शक्ल में, पहले मैच में कई खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका
RR vs CSK: चेन्नई की टीम दिखेगी नई शक्ल में, पहले मैच में कई खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका
वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बना सकते हैं नया रिकॉर्ड, इतिहास के बेहद करीब
वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बना सकते हैं नया रिकॉर्ड, इतिहास के बेहद करीब