न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona Update India: एक दिन में मिले रिकॉर्ड 1.15 लाख नए कोरोना मरीज, 630 की मौत

देश में एक दिन में 1.15 लाख नए संक्रमित मिले हैं। यह काफी चिंताजनक बात है। पिछले 24 घंटे में 59,700 मरीज ठीक हुए और 630 ने दम तोड़ दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Apr 2021 9:45:09

Corona Update India: एक दिन में मिले रिकॉर्ड 1.15 लाख नए कोरोना मरीज, 630 की मौत

देश में एक दिन में 1.15 लाख नए संक्रमित मिले हैं। यह काफी चिंताजनक बात है। पिछले 24 घंटे में 59,700 मरीज ठीक हुए और 630 ने दम तोड़ दिया। इस तरह कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या एक दिन में रिकॉर्ड 54,795 बढ़ी। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों का कुल आंकड़ा 8 लाख के पार चला गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के 1,15,736 नए मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन में आए सबसे ज्यादा केस हैं। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली, मध्य प्रदेश और गुजरात में कोविड-19 के नए केस सबसे ज्यादा बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार को इन 8 राज्यों से 80.04% नए मामले सामने आए।

देश में अब तक करीब 1.28 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से करीब 1.18 करोड़ ठीक हुए हैं और 1.66 लाख ने जान गंवाई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

नए केस में सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र से मिले। यहां एक दिन में रिकॉर्ड 55,469 संक्रमित मिले 34,256 मरीज ठीक हुए और 297 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 31.13 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 25.83 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 56,330 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 4.72 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। मुंबई में मंगलवार को 10050 नए मरीज मिले। इसी के साथ मुंबई में कुल कोरोना मामलों की संख्या 4,72,332 हो गई है। मुंबई में कोरोना को रोकने के लिए राज्य सरकार की तरफ से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। टेस्टिंग की स्पीड बढ़ाने के साथ ही लोगों को कोरोना संबंधी नियमों के सख्त पालन की हिदायत दी गई है। सीएम उद्धव ठाकरे कह चुके हैं कि अगर यही हालत रही तो महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

दिल्ली में मंगलवार को 5,100 नए केस आए। 2,340 मरीज ठीक हुए और 17 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.79 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.54 लाख ठीक हुए हैं और 11,096 ने जान गंवाई है। अभी 14,579 का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में मंगलवार को 3,722 नए मरीज मिले। 2,203 लोग ठीक हुए, जबकि 18 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.13 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.85 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,073 की मौत हुई है। फिलहाल 24,155 लोगों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में मंगलवार को 3,280 नए कोरोना मरीज मिले। 2,167 मरीज ठीक हुए, जबकि 17 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.24 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.02 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,598 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 17,348 लोगों का इलाज चल रहा है। गुजरात के 20 शहरों में बुधवार से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इस दौरान रात 8 बजे से सुबह 6 बजे बाजार बंद रहेंगे। गैरजरूरी काम से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। शादी समारोह में सिर्फ 100 लोग शामिल हो सकेंगे। 30 अप्रैल तक सरकारी ऑफिस भी बंद रहेंगे।

राजस्थान में मंगलवार को 2,236 संक्रमितों की पहचान हुई। 851 मरीज ठीक हुए और 13 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक करीब 3.43 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.24 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,854 ने जान गंवाई है। फिलहाल 16,140 मरीजों का इलाज चल रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्‌ठी लिखकर 18 साल के ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन देने की मांग की है।

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन (Dr Harsh Vardhan) ने मंगलवार को 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में कोरोना से ठीक होने वालों की दर 92.38% चल रही है और बढ़ते मामलों के बाद भी मृत्यु दर 1.30% है। लेकिन कहीं कोई बड़ी चूक हो रही है जिसकी वजह से ये संक्रमण इतनी तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि देश के 3 राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पंजाब के 50 जिलों में केंद्रीय टीमें भेजी जा रही हैं। केंद्रीय टीम तीन से चार दिनों तक वहां सर्वे करेंगी जिसके बाद वह अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म