Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 4.01 लाख मरीज मिले, 3,521 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। शुक्रवार को 4 लाख से ज्यादा मरीज मिले। यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिले संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 01 May 2021 9:53:00

देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 4.01 लाख मरीज मिले, 3,521 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। शुक्रवार को 4 लाख से ज्यादा मरीज मिले। यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिले संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। पूरी दुनिया में 8.66 लाख नए मरीजों की पहचान हुई है। इनमें से लगभग आधे (46%) भारत में ही पाए गए। भारत में रिकॉर्ड 4 लाख 1 हजार 911 नए संक्रमित मिले। वहीं, कोरोना से 3,521 लोगों की जान गई। यह भी एक रिकॉर्ड है। सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुईं, जहां 828 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। महाराष्ट्र में 62 हजार 919 नए केस सामने आए। वहीं इसके बाद कर्नाटक में 48 हजार 296, केरल में 37 हजार 199, उत्तर प्रदेश में 34 हजार 626 और राजधानी दिल्ली में 27 हजार 47 नए मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया था कि नए मामलों में 73.05% केस महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और राजस्थान से सामने आ रहे हैं।

भारत में अब तक 15,49,89,635 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शुक्रवार को देश भर में 27,44,485 डोज लगाई गई। देश में अब तक 2,79,32,889 लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। आज से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। भारत में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए कुल 28,83,37,385 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। ICMR के मुताबिक, शुक्रवार को देश भर में 19,45,299 सैंपल की जांच की गई।
महाराष्ट्र में शुक्रवार को 62 हजार 919 लोग संक्रमित पाए गए। 69 हजार 710 लोग रिकवर हुए और 828 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 46 लाख 02 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 38.68 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 68 हजार 813 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 62 हजार 640 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 34 हजार 372 लोग संक्रमित पाए गए। 32 हजार 494 लोग रिकवर हुए और 332 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 12 लाख 52 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 9 लाख 28 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 12 हजार 570 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 3 लाख 10 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 27,047 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 25 हजार 288 लोग ठीक हुए और 375 की मौत हो गई। अब तक 11 लाख 49 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 33 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 16 हजार 147 मरीजों की मौत हो चुकी है। 99 हजार 361 का इलाज चल रहा है। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 14 हजार 994 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13,677 लोग ठीक हुए और 269 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7 लाख 28 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 01 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,581 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 18 हजार 958 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में शुक्रवार को 14 हजार 605 लोग संक्रमित मिले। 10,180 लोग रिकवर हुए और 173 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 67 हजार 777 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 18 हजार 548 ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 हजार 183 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,42,046 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को 12 हजार 400 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 13 हजार 584 लोग ठीक हुए और 97 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 63 हजार 327 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 66 हजार 915 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5 हजार 616 लोगों की मौत हो चुकी है। 90 हजार 796 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका