न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona India Update: देश में पहली बार 3 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक, 3,684 की हुई मौत

देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 92 हजार 459 नए मरीज मिले, 3,684 लोगों की जान भी चली गई। इसके साथ ही 3 लाख 8 हजार 522 लोग ठीक होकर घर लौटे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 May 2021 8:11:59

Corona India Update: देश में पहली बार 3 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक, 3,684 की हुई मौत

देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 92 हजार 459 नए मरीज मिले, 3,684 लोगों की जान भी चली गई। इसके साथ ही 3 लाख 8 हजार 522 लोग ठीक होकर घर लौटे। इससे पहले शुक्रवार को रिकॉर्ड 4 लाख 1 हजार 911 नए संक्रमितों की पहचान हुई। यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिले संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या थी। मौत के आंकड़ों की बात करें, तो दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें भी भारत में हो रही हैं। देश में कोरोना से सबसे ज्‍यादा प्रभावित महाराष्‍ट्र दिखाई पड़ रहा है।

महाराष्ट्र में 802 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 63,282 नए मामले सामने आए जबकि इस महामारी के कारण 802 और मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 46.65 लाख पर पहुंच गई है जिनमें से 69,615 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 62,919 नए मामले आए थे जबकि 828 लोगों की मृत्यु हुई थी। राजधानी मुंबई में 3,897 नए मामले आए और 90 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही महानगर में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6.52 लाख हो गई है जबकि 13,215 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि गत 24 घंटे में राज्य में 61,326 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 39.90 लाख हो गई है। महाराष्ट्र में इस समय 6.63 लाख मरीज उपचाराधीन हैं।

उत्तर प्रदेश में 304 मरीजों की मौत

उत्तर प्रदेश में शनिवार को 30,180 लोग संक्रमित पाए गए। 38,826 लोग रिकवर हुए और 304 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 12.82 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 9।67 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,874 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 3 लाख 01 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में 412 मरीजों की मौत

राजधानी दिल्ली में शनिवार को 25,219 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 27,421 लोग ठीक हुए और 412 की मौत हो गई। अब तक 11.74 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.61 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,559 मरीजों की मौत हो चुकी है। 96,747 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में 229 मरीजों की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार को 15,902 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13,532 लोग ठीक हुए और 229 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.44 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,810 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 21 हजार का इलाज चल रहा है।

गुजरात में 172 मरीजों की मौत

गुजरात में शनिवार को 13,847 लोग संक्रमित मिले। 10,582 लोग रिकवर हुए और 172 की मौत हो गई। अब तक 5.81 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.29 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,355 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,45,139 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान में 160 मरिजों की मौत

राजस्थान में शनिवार को 17 हजार 652 नये कोरोना मरीज मिले। वहीं, 160 मरीजों की मौत भी हुई। राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा मरीज मिले। यहां, शनिवार को 3441 नये मरीज मिले हैं, जबकि 54 मरीजों की मौत भी हुई। मौत का यह आंकड़ा अब तक के कोरोनाकाल में एक दिन में हुई मौत के मामले में सर्वाधिक है। इससे पहले शुक्रवार को सर्वाधिक 40 लोगों की मौत हुई थी। जयपुर में बढ़ते मरीजों की संख्या का असर अब बीलवा स्थित कोविड केयर सेंटर पर भी दिखने लगा है। यहां अब तक कुल 151 मरीज भर्ती हो चुके हैं। ये सभी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। सूबे के सबसे बड़े अस्पताल SMS में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। यहां सभी वेंटिलेटर फुल हो गए हैं, जबकि अन्य बेड 60% से ज्यादा भर गए हैं। प्रदेश के प्रमुख शहरों जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर, अजमेर सहित अन्य अस्पतालों में बेड फुल हो गए हैं। भर्ती होने के लिए मरीजों की लम्बी वेटिंग चल रही है।

मध्यप्रदेश में 102 मरीजों की मौत

मध्यप्रदेश में शनिवार को 12,379 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 14,562 लोग ठीक हुए और 102 की मौत हो गई। अब तक 5.75 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,718 लोगों की मौत हो चुकी है। 88,511 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

बिहार में 82 मरीजों की मौत

बिहार में शनिवार को 13 हजार 789 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं, इस दौरान 82 मरीजों की मौत भी हुई है।शनिवार को मिले मरीजों के बाद राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1,08,202 हो गई है। शनिवार को राजधानी पटना (Patna) में सबसे अधिक 3,024 कोरोना मरीज मिले हैं। राहत की बात है की इस दौरान 10,905 मरीज ठीक भी हुए। रिकवरी रेट घटकर 77.10% पर पहुंच गया है। शनिवार को पटना में फिर कोरोना विस्फोट हुआ है, यहां कोरोना के 3024 नए मरीज मिले हैं। इससे यहां एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 17 हजार 375 पहुंच गई है। वहीं, औरंगाबाद में 508, बेगूसराय में 611, भागलपुर 330, गया में 969, खगड़िया में 339, जमुई में 311, पूर्णिया में 424, सारण में 412, सुपौल में 400, पश्चिमी चंपारण में 537, मुजफ्फरपुर में 534, नालंदा में 637, समस्तीपुर में 237, नवादा में 292, सीवान में 286 और अररिया में 236 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी