Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona India: पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 2.20 लाख मरीज ठीक हुए, 2,620 की मौत; ये है प्रमुख राज्यों का हाल

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा. कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार में एक दिन के अंदर 111.20% का इजाफा हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Apr 2021 9:32:29

Corona India: पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 2.20 लाख मरीज ठीक हुए, 2,620 की मौत; ये है प्रमुख राज्यों का हाल

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा. कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार में एक दिन के अंदर 111.20% का इजाफा हुआ है। शुक्रवार को रिकॉर्ड 2 लाख 20 हजार 382 लोग ठीक हुए। इससे पहले गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1 लाख 98 हजार 180 लोग ठीक हुए। बुधवार को 1.92 लाख लोग रिकवर हुए थे। लेकिन इस बीच चिंता की बात ये है कि एक दिन में 2,620 लोगों की संक्रमण से मौत भी हो गई। एक दिन में हुई मौतों का यह नया रिकॉर्ड है। शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 3 लाख 44 हजार 949 नए मरीज मिले। पिछले साल से लेकर अब तक किसी देश में एक दिन में मिले नए मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।
भारत में अभी भी संक्रमण काबू में

कोरोना के मरीजों का आंकड़ा भले ही भारत में तेजी से बढ़ रहा है लेकिन भारत में अभी संक्रमण काफी काबू में है। आंकड़ों के अनुसार भारत में हर 10 लाख की आबादी में 11,936 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं और 136 लोगों की मौत हो रही है। इतनी ही आबादी में अमेरिका में 98,000 बहरीन में 96,000, इजराइल में 91,000, फ्रांस में 83,000, बेल्जियम में 82,000, स्पेन में 74,000 और ब्राजील में 66,000 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं।
महाराष्ट्र में शुक्रवार को 66 हजार 836 लोग संक्रमित पाए गए। 74,045 लोग रिकवर हुए और 773 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 41 लाख 61 हजार 676 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 34 लाख 04 हजार 792 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 63 हजार 252 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 91 हजार 851 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तरप्रदेश में शुक्रवार को 36 हजार 605 लोग संक्रमित पाए गए। 22 हजार 566 लोग रिकवर हुए और 196 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10 लाख 13 हजार 370 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7 लाख 28 हजार 980 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,737 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2 लाख 73 हजार 653 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली में शुक्रवार को 24 हजार 331 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 23 हजार 572 लोग ठीक हुए और 348 की मौत हो गई। अब तक 9 लाख 80 हजार 679 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8 लाख 75 हजार 109 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,541 मरीजों की मौत हो चुकी है। 92,029 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 17 हजार 397 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 14,284 लोग ठीक हुए और 219 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6 लाख 22 हजार 965 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 92 हजार 593 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 हजार 893 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 23 हजार 479 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात में शुक्रवार को 13 हजार 105 लोग संक्रमित मिले। 5010 लोग रिकवर हुए और 137 की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 53 हजार 836 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 55 हजार 875 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5877 मरीजों की मौत हो चुकी है। 92,084 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश
में शुक्रवार को 13 हजार 590 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 10 हजार 833 लोग ठीक हुए और 74 की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 72 हजार 785 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 80 हजार 208 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,937 लोगों की मौत हो चुकी है। 87 हजार 640 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। कनाडा, यूएई सहित 9 देशों का भारतीय उड़ानों पर प्रतिबंध

भारत और पाकिस्तान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कनाडा ने इन देशों से आने वाले उड़ानों पर 30 दिन के लिए रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध गुरुवार से लागू हो गए। वहीं, शुक्रवार से ब्रिटेन में भारतीय के आने पर पर रेड लिस्ट प्रतिबंध शुरू हो गया है। गुरुवार को ब्रिटेन में कोविड के इंडियन वैरिएंट के 55 नए मामले मिले हैं। इसके तहत भारत से ब्रिटेन आने पर रोक है।

दिल्ली से स्वदेश लौट रहे ब्रिटिश या आयरिश नागरिक 10 दिन होटल में क्वारंटाइन रहेंगे। दूसरी ओर, दुबई, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ओमान, हांगकांग, फ्रांस ने भी भारत से उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अमेरिका, इजराइल ने भारत से आने-जाने सभी यात्रियों को लेकर एडवायजरी जारी की है। इन्हें सिंगापुर में 14 दिन संस्थागत क्वारंटाइन होने के बाद सात दिन तक अपने घर में अनिवार्य रूप से आइसोलेट रहना होगा।

- दुबई ने भारत से, भारत होकर आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्री को दुबई में प्रवेश की अनुमति नहीं। प्रतिबंध 25 अप्रैल से 10 दिन के लिए है। 14 दिन दूसरे देश में गुजार चुके अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को दुबई में आने की अनुमति होगी।

- सिंगापुर ने भारत से जाने वाले लोगों को पहले 14 दिन के लिए स्पेशल फैसिलटी में और फिर सात दिनों के लिए घर पर आइसोलेट होना होगा।

- न्यूजीलैंड पहला देश है जिसने उड़ान रोकी। न्यूजीलैंड के यात्री भी 11 से 28 अप्रैल के बीच वापस नहीं आ सकेंगे।

- हांगकांग ने भारत से आने-जाने वाली उड़ानें 3 मई तक रद्द कीं। इस महीने की दो उड़ानों में 50 संक्रमित मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका